झारखंड की राजधानी रांची के कांके रोड पर स्थित चौपाटी रेस्टोरेंट के मालिक विजय नाग की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह की रांची पुलिस से देर रात मुठभेड़ हो गई। यह खौफनाक एनकाउंटर रविवार (19 अक्टूबर) की रात कांके थाना क्षेत्र के सुकुरहुटू इलाके में आईटीबीपी कैंप के पास हुआ, जिसमें आरोपी को गोली लगी। पुलिस ने घायल अभिषेक को फौरन रिम्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
वेज बिरयानी में हड्डी से भड़का विवादघटना शनिवार देर रात की है, जब 47 साल के विजय नाग अपने रेस्टोरेंट में मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि आरोपी अभिषेक सिंह ने शाकाहारी बिरयानी ऑर्डर की थी, लेकिन उसे कथित तौर पर नॉन-वेज बिरयानी परोसी गई, जिसमें हड्डी जैसी कोई संदिग्ध चीज मिली। इसी बात पर पहले छोटा-मोटा विवाद हुआ, जो देखते-देखते बहस में बदल गया। गुस्से से तिलमिलाए अभिषेक ने विजय नाग पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई और एनकाउंटरहत्या की खबर मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आ गई और अभिषेक सिंह की तलाश शुरू कर दी। देर रात सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सुकुरहुटू इलाके में घेराबंदी की। मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई और अभिषेक को पैर में गोली लगी। उसे मौके से हिरासत में लेकर अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अब पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
You may also like
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दीपावली पर्व पर किया 132 के.व्ही. जी आई एस सब-स्टेशन फूलबाग का औचक निरीक्षण
एथलेटिक्स चैंपियनशिप अनुशासन और उत्कृष्ट प्रबंधन का बने उदाहरण : उपायुक्त
बेटियां प्रदेश का गौरव, उनके जीवन को सुखी बनाने में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राजद–कांग्रेस को सरकार से बाहर करे झामुमो : आजसू
भाजपा सरकार किसानों व लोगों की आर्थिक तरक्की के लिए गौपालन को बढ़ावा दे रही है- हेमंत