रांची, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची में अग्रवाल सभा का 49वां महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव रविवार को गौसेवा के पावन कार्य के साथ आरंभ हुआ। सुबह 7:30 बजे हरमू रोड स्थित रांची गौशाला में गौपूजन कर महोत्सव का पहला चरण प्रारंभ किया गया।
अग्रवाल सभा के निर्वतमान अध्यक्ष नंद किशोर पाटोदिया और उपाध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने विधिवत गौपूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गौपूजा के बाद गौ माताओं को हरी घास, रोटी, गुड़ आदि खिलाया गया तथा उनकी आरती उतारी गई।
इस अवसर पर सभा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य एवं समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता में योगदान दिया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में मनोज चौधरी, विजय खोवाल, कौशल राजगढ़िया, निर्मल बुधिया, कालू खेतान, अमर अग्रवाल, जितेश अग्रवाल, अशोक लाठ, मनोज रुइया, सुनील पोद्दार, गौरव परसरामपुरिया, विनोद टेबरीवाल, राजकुमार मित्तल और मुकेश जाजोदिया की विशेष भूमिका रही।
————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
कुंवारों को अगर ऐसे सपने आएं तो समझˈ लीजिये कि जल्द होने वाली है उनकी शादी
पत्नी पर ग़ुस्सा करना इस व्यक्ति को पड़ˈ गया बहुत महँगा महिला ने चबा लिए 4 लाख रुपए करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती
शिलाजीत का बाप है ये फल खा लियाˈ अगर तो मिलेगी 20 घोड़ों जैसी ताकत रात में थमेगा नहीं तूफान
मूलांक 5 वाली लड़कियों का व्यक्तित्व और जीवन की विशेषताएँ
दुनिया का इकलौता इंसान जिसकी दौलत ने तोड़ˈ दिया सारे रिकॉर्ड! 60000 नौकर 100 सोने के ऊंट और वो यात्रा जिसने बदल दिया इतिहास