वाशिंगटन, 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । ट्रंप प्रशासन ने हत्या के दोषी एक अमेरिकी व्यक्ति को वेनेजुएला की जेल से रिहा कराया है। अदालती दस्तावेजों से पता चलता है कि पिछले सप्ताह कैदियों की अदला-बदली के तहत वेनेजुएला की एक जेल से रिहा किए गए एक व्यक्ति ने तीन लोगों की हत्या की थी। इस व्यक्ति का नाम दाहुद हनीद ओर्टिज बताया गया है। उसके पास अमेरिकी और वेनेजुएला की दोहरी नागरिकता है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार, अमेरिकी विदेश विभाग ने पिछले हफ्ते वेनेज़ुएला की एक जेल से 10 अमेरिकियों और वैधानिक रूप अमेरिका के स्थायी निवासियों की रिहाई सुनिश्चित कराई। विदेशमंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि यह अहम कदम विदेशों में अन्यायपूर्ण तरीके से बंदी बनाए गए अमेरिकियों की भलाई की रक्षा के प्रयास का प्रतीक है।
मैड्रिड स्थित अभियोजक कार्यालय के एक अधिकारी ने पहचान न उजागर करने का आग्रह करते हुए वेनेज़ुएला के अदालती रिकॉर्ड के हवाले से बताया कि जेल से रिहा किए गए लोगों में से एक अमेरिकी-वेनेज़ुएला की नागरिकता प्राप्त दाहुद हनीद ओर्टिज भी है। उसे 2016 में स्पेन की राजधानी मैड्रिड में तीन लोगों की हत्या के लिए वेनेजुएला में दोषी ठहराया गया था। वेनेजुएला की एक अदालत ने 2023 में उसे 30 साल जेल की सजा सुनाई थी।
सैन्य दस्तावेजों के अनुसार 54 वर्षीय ऑर्टिज ने अमेरिकी सेना में 19 साल सेवा की। इराक में घायल होने पर उसे पर्पल हार्ट से सम्मानित किया गया। सेना के अनुसार, ओर्टिज को कई बार इराक में तैनात किया गया। इस दौरान कई बार उन्हें शारीरिक चोट आई। बाद में धोखाधड़ी और चोरी का जुर्म साबित होने पर उन्हें सेना से बर्खास्त कर दिया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
टैक्सी ड्राइवर ने सड़क पर घायल लड़की की जान बचाई, फिर मिला अनमोल सम्मान
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 26 जुलाई 2025 : आज सावन मास द्वितीया तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
ब्लड ˏ प्रेशर को नजरअंदाज किया तो तैयार रहिए हार्ट अटैक, अंधापन और हड्डियों के टूटने जैसे अंजाम के लिए, जानिए कैसे करें काबू
चूहा ˏ हो या छिपकली, मक्खी हो या मच्छर, चींटी हो या कॉकरोच। बिना ज़हर और खर्चे के तुरंत जायेंगे भाग, आज ही अपनाये ये आसान नुस्खा
मध्य प्रदेश में तांत्रिक द्वारा महिलाओं के साथ दुष्कर्म का मामला