नई दिल्ली, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ हमें स्थायी जिम्मेदारी की याद दिलाता है। यह दिवस हमारे इतिहास का एक दुखद अध्याय है। देश के विभाजन की वजह से अनगिनत लोगों ने लंबी पीड़ा झेली है।
प्रधानमंत्री मोदी ने आज ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के मौके पर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाता है और हमारे इतिहास के उस दुखद अध्याय के दौरान अनगिनत लोगों द्वारा झेली पीड़ा को याद करता है। यह उनके धैर्य, अकल्पनीय क्षति का सामना करने और फिर भी नए सिरे से शुरुआत करने की ताकत पाने की उनकी क्षमता का सम्मान करने का भी दिन है।
उन्होंने कहा, प्रभावित हुए कई लोगों ने अपने जीवन का पुनर्निर्माण किया और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यह दिन हमारे देश को एक सूत्र में पिरोने वाले सद्भाव के बंधन को मजबूत करने की हमारी स्थायी जिम्मेदारी की भी याद दिलाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / मुकुंद
You may also like
शादी के बाद भी आखिर क्यों भटकता है मर्दोंˈ का मन? पराई औरतों में दिलचस्पी की ये वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
प्रेमानंद महाराज पर विवाद: श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उठाए सवाल
Flipkart Minutes: 40 मिनट में पुराने फोन का एक्सचेंज और नया स्मार्टफोन
अयोध्या में शादी के बाद का दुखद अंत: एक रात का रिश्ता
1500 वर्ष पुरानी बौध मूर्ति का रहस्य: वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा