रांची, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .
नामकुम के रामपुर निवासी अशोक मुंडा को उनके सामाजिक कार्यों और सरना धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए sunday को केंद्रीय सरना समिति का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया.
यह नियुक्ति केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और मुख्य पहान जगलाल पहान ने संयुक्त रूप से की. बबलू मुंडा ने sunday को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अशोक मुंडा को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से केंद्रीय सरना समिति को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि अशोक समाज और संगठन के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे.
अशोक की नियुक्ति पर मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, जगरनाथ तिर्की, सुरेंद्र लिंडा, आकाश मुंडा, विशाल मुंडा, मुकेश मुंडा और मुन्ना हेमरोम सहित अन्य ने अशोक मुंडा को बधाई दी.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
Weather update: राजस्थान में आज भी बारिश का दौर, 11 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी, जयपुर में हुई बारिश
'कांतारा चैप्टर-1' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, महज 4 दिन में पार किया 300 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
मुंबई: टैंपो ट्रैवलर दादर प्लाजा बस स्टॉप पर बस से टकराया, एक की मौत, 6 घायल
कुएं में गिर गया बूढ़ा गधा लोग` उसे वहीं दफनाने को मिट्टी डालने लगे लेकिन फिर हुआ ये चमत्कार
BSNL 5G: कम खर्च में हाई स्पीड 5G का मजा! जल्द 4G टावर होंगे 5G में अपग्रेड