रांची, 11 जुलाई (Udaipur Kiran) । पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को रांची स्थित उनके आवास पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर मंत्री ने परिजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की।
मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि ददई दुबे का निधन न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश की राजनीति और श्रमिक आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है। उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उनके विचार, संघर्ष और सिद्धांत आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि स्वर्गीय दुबे एक संवेदनशील, जुझारू और कर्मठ नेता थे, जिन्होंने हमेशा मजदूरों, वंचितों और कमजोर तबकों के अधिकारों के लिए पूरी ताकत से आवाज़ उठाई।
इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में उन्होंने श्रमिक हितों की रक्षा और सामाजिक न्याय के लिए लंबी लड़ाई लड़ी। उन्होंने जन सरोकारों को सदैव प्राथमिकता दी और अपने राजनीतिक जीवन में सादगी, संघर्ष और सेवा को मूल मंत्र बनाए रखा।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
आज का धनु राशिफल,12 जुलाई 2025 : करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं, धैर्य से काम लें
आज का वृश्चिक राशिफल, 12 जुलाई 2025 : दिन तरक्की दिलाएगा, परिवार में संतुलन बना रहेगा
आज का तुला राशिफल, 12 जुलाई 2025 : कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा, फिर भी सोच-समझकर निर्णय लें
टेकऑफ के तुरंत बाद बंद हो गए प्लेन के दोनों इंजन... सामने आई अहमदाबाद प्लेन क्रैश की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट
क्यों लगाती हो सिंदूर? राष्ट्रपति के पूछने पर भरी महफिल में रेखा ने खोल दिया वो राज जिसके जवाब का था पूरे देश को इंतजार '