– मुख्यमंत्री ने दिया प्रदेश की जनता के नाम संदेश, पहली बार पूरे प्रदेश में हुआ लाइव टेलीकास्ट
भोपाल, 15 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश में 79वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत, उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के लाल परेड ग्राउंड पर राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया और परेड सलामी ली। परेड में सशस्त्र दलों ने तीन चरणों में हर्ष फायर किया और पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान जन-गण-मन और देश भक्ति गीतों की धुनों से वातावरण में राष्ट्र के प्रति प्रेम, गर्व, सेवा और समर्पण के भाव का संचार कर दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया। प्रदेश में पहली बार मुख्यमंत्री के संदेश का लाइव टेलीकास्ट किया गया, जो सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रसारित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य सचिव अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, जनप्रतिनिधि, समाज सेवी, स्कूल छात्र-छात्राओं सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
शहीदों और बलिदानियों के त्याग और समर्पण का किया स्मरणमुख्यमंत्री ने 79वें में स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को आदरांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की माटी ऐसे अनगिनत जननायकों की जन्मभूमि रही है, जिन्होंने मां भारती की रक्षा में सर्वस्व न्यौछावर किया।
ऑपरेशन सिंदूर से विश्व, भारत की शक्ति और सामर्थ्य से हुआ परिचित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुए ऑपरेशन सिंदूर से विश्व, भारत की शक्ति और सामर्थ्य और भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से अवगत हुआ। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने देश की एकता और अखंडता पर कुदृष्टि डालने वालों को कड़ा सबक सिखाया है।
सराहनीय सेवा के लिए किया सम्मानित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समारोह में पुलिस, जेल और होमगार्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रपति से प्राप्त वीरता, विशिष्ट सेवा एवं सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया।
इन्हें मिला पुलिस वीरता पदक
पुलिस अधीक्षक मुरैना समीर सौरभ, पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोतीउर्रहमान, निरीक्षक हॉकफोर्स आशीष शर्मा, निरीक्षक मोहनलाल मरावी, निरीक्षक हॉकफोर्स राजेश धुर्वे, कार्यवाहक निरीक्षक रतलाम मोहम्मद अयूब खान, निरीक्षक हॉकफोर्स नामदेव शर्मा, निरीक्षक हॉकफोर्स अरुण मिश्रा, निरीक्षक हॉकफोर्स अतुल कुमार शुक्ला, निरीक्षक हॉकफोर्स आशीष शर्मा और निरीक्षक हॉकफोर्स हनुमंत टेकाम को पुलिस वीरता पदक दिया गया।
इन्हें मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदकचंचल शेखर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक वि.स.बल. पुलिस मुख्यालय भोपाल, मकरन्द देऊस्कर महानिरीक्षक (कार्मिक) बी.एस.एफ. मुख्यालय नई दिल्ली, राजेश कुमार हिंगणकर पुलिस महानिरीक्षक/ओ.एस.डी. टू सी.एम. मध्य प्रदेश (सेवानिवृत्त), अरविंद कुमार सक्सेना पुलिस महानिरीक्षक जोन ग्वालियर, हिमानी खन्ना पुलिस महानिरीक्षक सागर, रामाधार भारद्वाज पुलिस अधीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू जबलपुर (सेवानिवृत्त), वीर विक्रम सिंह सेंगर, कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) रेडियो जोन, उज्जैन और नवाब खान मानसेवी उप पुलिस अधीक्षक स्टेनो प्रशिक्षण शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला।
इन्हें मिला राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक (जेल)
एलिक जेण्डर प्रहरी केन्द्रीय जेल जबलपुर भगवान दास बैण्डवाल, उप निरीक्षक होमगार्ड डिवीजनल कार्यालय, उज्जैन और सुनील कुमार गर्ग डिवीजनल वार्डन सिविल डिफेंस जबलपुर को राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पदक मिला।
सराहनीय सेवा के लिए पदक (पुलिस)रुचि वर्धन मिश्र पुलिस महानिरीक्षक प्रशासन पुलिस मुख्यालय भोपाल, बीरेन्द्र कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक चयन/भर्ती पुलिस मुख्यालय भोपाल, पंकज श्रीवास्तव अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) नगरीय पुलिस भोपाल, राजेश कुमार सिंह उप पुलिस महानिरीक्षक/निदेशक पी.आर.टी.एस. इंदौर, विनीत कपूर उप पुलिस महानिरीक्षक/पीएसओ. टू डी.जी.पी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, विक्रांत मुराब सहायक पुलिस महानिरीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनीषा पाठक सोनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेल इंदौर, अंजना तिवारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जबलपुर, योगेश्वर शर्मा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त सागर, विनय प्रकाश पॉल सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, शैलेन्द्र सिंह चौहान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) नगरीय पुलिस भोपाल, महावीर सिंह मुजाल्दे जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा भोपाल, राकेश खाखा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम, इरमीन शाह सहायक पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण पुलिस मुख्यालय भोपाल, मानवेन्द्र सिंह कुशवाह उप सेनानी 2री वाहिनी उच्च न्यायालय सुरक्षा ग्वालियर, रवि कुमार द्विवेदी सहायक पुलिस महानिरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, ऋतुराज गुप्ता उप पुलिस अधीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, प्रवीण नारायण बघेल उप पुलिस अधीक्षक एस.टी.एफ. मुख्यालय भोपाल, संजय कुमार दुबे उप पुलिस अधीक्षक पुलिस रेडियो मुख्यालय भोपाल, सुरेन्द्र सिंह सिकरवार उप पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, दीपिका शिंदे कार्यवाहक नगर पुलिस अधीक्षक माधव नगर उज्जैन, मनोज कुमार शर्मा कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल, मनोज बैस कार्यवाहक उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो) डाटा सेंटर डॉयल-100 भोपाल, सुरेश कुमार बाजनघाटे निरीक्षक / स्टेनो पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालाघाट, शैलेन्द्र सिंह राजपूत निरीक्षक 6वीं वाहिनी वि.स.बल जबलपुर, पंकज कुमार राजवैद्य निरीक्षक / स्टेनो राज्य सायबर मुख्यालय भोपाल, योगेश कुमार शर्मा निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, राजकुमार तिवारी उप निरीक्षक विशेष शाखा पुलिस मुख्यालय भोपाल, सतीश माण्डिया उप निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, देव बहादुर सिंह परिहार उप निरीक्षक विशेष शाखा इंदौर, होशियार सिंह ठाकुर कार्यवाहक उप निरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल और ए. जानकी राव आरक्षक सी.आई.डी. पुलिस मुख्यालय भोपाल को सराहनीय सेवा के लिए पदक प्राप्त हुआ।
सराहनीय सेवा के लिए पदक (जेल)
भारती राठौर सहायक ग्रेड-2 जेल मुख्यालय भोपाल, राजरूप सिंह मार्को मुख्य प्रहरी उप जेल लखनादौन, लोकेश उदे प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल, विमल कुमार सिंह प्रहरी केन्द्रीय जेल, भोपाल (सेवानिवृत्त)और कैलाश कर्मा प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन को सराहनीय सेवा पदक प्राप्त हुआ।
सराहनीय सेवा के लिए पदक (नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा)
चन्दर सिंह चन्देरिया सहायक उप निरीक्षक होमगार्ड सीहोर, श्याम सिंह राजपूत स्वयंसेवी सैनिक क्रमांक-01 होमगार्ड नर्मदापुरम, मोहन लाल शर्मा स्वयंसेवी सैनिक होमगार्ड शाजापुर और संजीव कुमार शर्मा स्वयंसेवी सैनिक होमगार्ड भोपाल को सराहनीय सेवा के लिये पदक मिला। किशोर कुमार अरने कार्यवाहक उप निरीक्षक इंदौर को जीवन रक्षा पदक प्रदान किया गया।
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
क्या आपकी कमर पर भी पड़ते हैं ऐसे डिंपल?ˈ तो इसके फायदे भी जान लीजिए
दीमक से परेशान हैं? मात्र 10 रुपये में बनाएंˈ यह शक्तिशाली इंजेक्शन… बस लगाते ही जमीन पर बेहोश होकर गिर पड़ेंगी
राजस्थान में शादी के नाम पर ठगी: युवक की दुल्हन फरार
शादी के बाद भी आखिर क्यों भटकता है मर्दोंˈ का मन? पराई औरतों में दिलचस्पी की ये वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
प्रेमानंद महाराज पर विवाद: श्री कृष्ण जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष ने उठाए सवाल