रांची, 26 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नवा बिहान कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोग्राम की ओर से एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों और कार्यकर्ताओं ने कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्था के अध्यक्ष आर. अजय ने कहा कि जैसे सैनिक मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करते हैं, वैसे ही हम भी समाज के लिए अपना कर्तव्य निभाएं। आत्मनिर्भर समाज ही शहीदों के सपनों का भारत है। उन्होंने शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक चेतना को राष्ट्र निर्माण का आधार बताया।
इस मौके पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने समाज सेवा और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा, विद्यार्थी और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
जबलपुर पहुंची 2613.6 मीट्रिक टन यूरिया की रैक, सोमवार को डबल लॉक केंद्रों से होगा वितरण
जबलपुरः जिले में बासमती धान के प्रति बढ़ रहा किसानों का रुझान, 5 साल में चार गुना हुआ रकबा
जबलपुरः कृषि अधिकारियों ने देखी स्टेप सीडड्रिल मशीन से बोई गई बासमती धान की फसल
कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मनसा देवी मंदिर भगदड़ में घायलों हुए लोगों से की मुलाकात
निर्माणाधीन सड़कों पर यातायात को सुगम रखते हुए करें कार्य: निगम आयुक्त