Next Story
Newszop

झारखंड जंप रोप संघ के खिलाड़ियों ने बच्चों के सामने दिखाया करतब

Send Push

रांची, 1 अगस्त (Udaipur Kiran) । लाला लाजपत राय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुंदाग में झारखंड जंप रोप संघ के नेशनल खिलाड़ी प्रकाश साहू, इसराइल भेंगरा, राहुल हजाम ने रस्सी कूद में विभिन्न प्रकार के करतब कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के सामने दिखाए।

विद्यालय के प्राचार्य शैलेंद्र कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का बच्चों बहुत आनंद उठाया।

इस अवसर पर झारखंड जंप रोप संघ के सेक्रेटरी संतोष प्रसाद ने बताया कि जंप रोप एक सरल, सुलभ और मजेदार व्यायाम है, जिसे कहीं भी और कभी भी किया जा सकता है। विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि रस्सी कूदना एक बेहतरीन व्यायाम है जो कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करता है, यह हृदय स्वास्थ्य, सहनशक्ति, समन्वय, संतुलन और फेफड़ों की क्षमता में सुधार करता है। इसके अतिरिक्त, रस्सी कूदने से वजन घटाने में भी मदद मिलती है और हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने में भी सहायक है।

उन्होंने कहा कि जो बच्चा इसमें रुचि रखता है वह झारखंड जंप रोप संघ से जुड़ सकता है।

इस अवसर पर विद्यालय के उप प्राचार्य प्रफुल्ल कुमार, झारखंड जंप रोप संघ के वाइस प्रेसिडेंट नवीन कुमार, विद्यालय के खेल शिक्षक बीबी सिंह और अन्य शिक्षक- शिक्षिकाएं भी उपस्थित थे।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now