गुवाहाटी/नई दिल्ली, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने साेमवार काे मुलाकात की और राज्य के विकास योजनाओं पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुख्यमंत्री ने बताया है कि उन्हें (प्रधानमंत्री) सामाजिक-आर्थिक संकेतकों में असम की उल्लेखनीय प्रगति और प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के लगभग पूर्ण होने के बारे में जानकारी दी। साथ ही कहा कि असम की जनता की ओर से, मैंने 8 सितंबर को असम में उनका स्वागत करने की अपनी उत्सुकता व्यक्त की। यह एक ऐसा क्षण होगा जो हमारे राज्य की विकास यात्रा में एक और मील का पत्थर साबित होगा।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. सरमा इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं। प्रवास के दौरान उनका कई केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। ——————————-
(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय
You may also like
बागेश्वर धाम के पंडितˈ जी हर महीने कितनी कमाई करते हैं? धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कुल संपत्ति जानकर दंग रह जाएंगे आप
जीरा: एसिडिटी के लिए एक प्रभावी घरेलू उपाय
ऊंट ने मालिक काˈ सिर जबड़े में फंसा कर तरबूज की तरह तोड़ दिया, 10 सेकंड में ही मौत… खौफनाक था मंजर
संतुष्ट नहीं कर पाता था पति शाहिद तो फरजाना ने इंटरनेट पर सर्च किया ऐसा समाधान कि हो गया कांड
गांव का नाम शारीरिकˈ संबंध पर रखा, ग्रामीण हुए परेशान.. किसी को बताओं को शर्म से हो जाते हैं लाल