रांची, 18 जुलाई (Udaipur Kiran) । राजधानी रांची सहित कई जिलों में मौसम साफ हो गया है। मौसम साफ होते धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। रात-दिन बारिश होने से कई इलाकों में जल जमाव हो गया था और लोगों के घरों में बारिश का पानी घुस गया था। इससे प्रशासन और आम लोगों को राहत कार्य करने में परेशानी हो रही थी। लेकिन मौसम साफ होने के बाद राहत कार्यो में तेजी आएगी। साथ ही बारिश नहीं होने से राज्य भर में कृषि कार्य मे तेजी आएगी। वहीं किसान सब्जी की खेती भी लगाएंगे।
बारिश बंद होते ही किसान खेतों के काम मे जूट गए हैं और बिछड़े उखाड़कर धनरोपनी करने लगे हैं। इस बार अच्छी बारिश होने से राज्य भर में खरीफ की अच्छी फसल होने की संभावना है।
वहीं, मौसम विभाग ने बताया कि आनेवाले कुछ दिनों तक राज्य भर में बारिश नहीं होगी।
पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश चतरा जिले के हंटरगंज में 132 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं शुक्रवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप रही।
रांची में अधिकतम तापमान 30.3 डिग्री, जमशेदपुर में 35.1, डालटेनगंज में 31, बोकारो में 30.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
झज्जर : आपातकाल की लोकतंत्र विरोधी ऐतिहासिक घटनाओं से रूबरू हो रहे नागरिक
राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था जर्जर, मरीज को एम्बुलेंस नहीं टेंपो से भेज रही सरकार : बाबूलाल
मध्य हिमालय के वायुमंडल में दो अच्छे-बुरे बदलाव आए सामने
हर वर्ष एक पेड़ भी लगाएं और उसकी देखभाल करें : अजीत सिंह बब्बन
यूपी बोर्ड और यूपीआरटीओयू में शैक्षिक सहयोग के लिए हुआ एमओयू