जलपाईगुड़ी, 04 सितंबर (Udaipur Kiran) । पति पर कुल्हाड़ी से पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना गुरुवार सुबह जिले के मयनागुड़ी के रामशाई बाजार इलाके में घटी है। मृत गृहिणी का नाम प्रमिला उरांव (32) है। आरोपित का नाम राजकुमार उरांव है। इस घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फ़ैल गई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, करम पूजा मेले से घर लौटने के बाद पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि इसी बहस के चलते गृहिणी की हत्या की गई। पुलिस ने घटनास्थल से उसका शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि आरोपित पति राजकुमार उरांव फिलहाल फरार है। मयनागुड़ी थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि आसपास के इलाकों में छापेमारी अभियान शुरू कर दिया गया है।
(Udaipur Kiran) / सचिन कुमार
You may also like
जैकलीन फर्नांडिस का नया लुक: अवॉर्ड शो में ट्रोल हुईं एक्ट्रेस
होटल में क्यों` बिछाई जाती है सफेद रंग की बेडशीट, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
खगोलशास्त्री डॉ. के. सोमण की सलाह: चंद्रग्रहण में अंधविश्वासों से रहें दूर
झूमर की तरह` लटकते पेट को कीजिये मैदान की तरह सपाट, वो भी घर पर इस चमत्कारी उपाय से, जरूर पढ़े
मर्दों को नपुंसक` और मौत दे रहा है ये तेल खाना बनाते वक्त ना करें इसका इस्तेमाल