Next Story
Newszop

कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संदीप थापा को कोर्ट से मिली जमानत

Send Push

रांची, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । रांची सिविल कोर्ट ने कुख्यात हिस्ट्रीशीटर संदीप थापा को जमानत दे दी है। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त की कोर्ट ने संदीप को जमानत दी। संदीप थापा की ओर से अधिवक्ता सुनील पांडेय और जेनी विभा ने बहस की। रांची पुलिस ने संदीप को 13 जून को गिरफ़्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने दो रायफल, 23 जिंदा गोलियां, कार समेत कई अन्य सामान बरामद किया था। संदीप थापा हत्या, हत्या का प्रयास, रंगदारी सहित कई मामलों में आरोपित रहा है। सिविल कोर्ट ने उसे कई मामलों में साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है।

—————

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Loving Newspoint? Download the app now