Sharad Purnima 2024 Vrat Katha, Sharad Puno ki Puja Vidhi: आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को ही शरद पूर्णिमा, कोजागिरी पूर्णिमा और रास पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस दिन कई लोग व्रत रखते हैं। इस व्रत को कई जगह पर कौमुदी व्रत कहा जाता है। इस साल शरद पूर्णिमा 16 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस दिन भक्तजन शाम के समय मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की विधि विधान पूजा करते हैं और साथ ही व्रत कथा भी पढ़ते हैं। जिसके बिना ये व्रत अधूरा माना जाता है। इसलिए यहां हम आपको बताएंगे शरद पूर्णिमा की पौराणिक कथा के बारे में।
शरद पूर्णिमा की पौराणिक कथा अनुसार बहुत समय पहले एक नगर में एक साहुकार रहता था। जिसकी दो पुत्रियां थी। दोनों ही पुत्री विधि विधान पूर्णिमा का उपवास रखती थीं। लेकिन साहुकार की छोटी पुत्री उपवास को अधूरा छोड़ देती थी तो वहीं बड़ी बेटी हमेशा पूरी लगन और श्रद्धा से इस व्रत का पालन करती थी। जब दोनों बड़ी हो गईं तो उनके पिता ने दोनों का विवाह कर दिया। शादी के बाद भी बड़ी वाली बेटी पूरी आस्था से उपवास रखती रही। इस व्रत के प्रभाव से उसे बहुत ही सुंदर और स्वस्थ संतान की प्राप्ति हुई। तो वहीं छोटी पुत्री को संतान प्राप्ति में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिससे वो काफी परेशान रहने लगी। तब साहुकार की छोटी बेटी और उसके पति ने ब्राह्मणों को बुलाकर कुंडली दिखाई और जानना चाहा कि आखिर बच्चा होने में समस्या क्यों आ रही है।
तब विद्वान पंडितों ने बताया कि इसने पूर्णिमा के व्रत सही से नहीं किए इसलिए इसके साथ ऐसा हो रहा है। ब्राह्मणों ने उसे इस व्रत की विधि बताई। जिसके बाद उसने विधि विधान व्रत रखा। लेकिन इस बार छोटी बेटी की संतान तो हुई लेकिन वो जन्म के पश्चात कुछ दिनों तक ही जीवित रही। तब उसने अपनी मृत संतान को पीढ़े पर लिटाकर कपड़ा रख दिया और उसने अपनी बहन को बुलाया और बैठने के लिये वही पीढ़ा दिया जिस पर छोटी बहन की मृत संतान थी। बड़ी बहन जैसे ही पीढ़े पर बैठने लगी थी कि उसके कपड़े के छूते ही बच्चे के रोने की आवाज़ आने लगी। बड़ी बहन को बहुत आश्चर्य हुआ और कहा कि तू अपनी ही संतान को मारने का दोष मुझ पर लगाना चाह रही थी। तब छोटी ने कहा कि यह तो पहले से मरा हुआ था आपके प्रताप से इसके प्राण वापस आ गए। इसके बाद शरद पूर्णिमा व्रत की शक्ति का महत्व पूरे नगर में फैल गया।
You may also like
उप्र में खान-पान की चीजों में मानव अपशिष्ट मिलाना हाेगा संज्ञेय अपराध, शीघ्र आएगा कठोर कानून : मुख्यमंत्री याेगी
सेनोरेस फार्मास्युटिकल्स को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
रायपुर : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पर्यवेक्षक नियुक्ति पर भाजपा ने कसा तंज
मुख्य नगरपालिका अधिकारी रामायण पाण्डेय को एसीबी ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
सहारनपुर में रोटी पर थूकते हुए वीडियो आया सामने, पुलिस जांच में जुटी
सांकेतिक डीएम बनी काजल, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश
विवाहिता को जान से मारने की कोशिश करने के आरोप में पति समेत छह पर केस दर्ज
ये Gaming Mouse आपकी गेमिंग स्पीड को करेंगे रॉकेट जैसा तेज, ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में धड़ाम हो गया आसमान चढ़ा दाम
भारत में बनेगी परमाणु पनडुब्बियां, चीन को समुद्र में घेरेगी मोदी सरकार की ये खास योजना!
स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित ऐतिहासिक फिल्म करना चाहती हैं भूमि पेडनेकर
Sharad Purnima Mahatva in Hindi: क्यों मनाई जाती है शरद पूर्णिमा, क्या है इसका धार्मिक महत्व, जानें शरद पूर्णिमा की परंपरा और मान्यताएं
नकली दवाओं के खिलाफ भारत सरकार की मुहिम तेज, जानें क्या है स्वास्थ्य मंत्रालय की योजना?
तीन कारणों से बन रहा है दुर्लभ संयोग, इन राशि वालों को होगा सबसे बड़ा फायदा…
बहराइच में सीएम योगी की सख्ती से उपद्रवी बेदम, स्थिति सामान्य
Sharad Purnima Puja Vidhi: शरद पूर्णिमा की पूजा विधि, सामग्री लिस्ट और शुभ मुहूर्त यहां जानें
Sharad Purnima Vrat Katha 2024: शरद पूर्णिमा के दिन कौन सी कथा पढ़नी चाहिए? यहां जानिए इस पर्व की पौराणिक कहानी
राजस्थान की रेत में दफन प्रेम की दास्तान, वीडियो में देखें मूमल की अधूरी प्रेम कहानी
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा की रात को चांद की रौशनी में क्यों रखते हैं खीर, वीडियो मे जानें इसका धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व
आने वाली तिमाही में ग्रामीण मांग में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी: निपुण मेहता
झारखंड की जनता गठबंधन को देगी जनादेश, विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस तैयार : राजेश ठाकुर