Noida Chain Snatching: नोएडा पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो चेन स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी राह चलते लोगों की चेन छीनने की वारदातों को अंजाम देते थे। इनके साथ एक महिला और एक सुनार भी जुड़े हुए थे। जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया है कि ये चेन स्नेचिंग गैंग मां-बेटे ने बनाया था। पुलिस ने चारों आरोपियों के पास से छह पिघलाकर बनाई गई चेन, चार चेन के टुकड़े, कान के कुंडल, एक तमंचा और एक बाइक बरामद की है।
डीसीपी नोएडा जोन रामबदन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में बढ़ती चेन स्नेचिंग की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने गश्त और चेकिंग अभियान शुरू किया था। इस दौरान नोएडा सेक्टर 113 पुलिस एफएनजी रोड पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो संदिग्ध लोगों को रोका गया और इस चेन स्नेचिंग गैंग का भंडाफोड़ हुआ। बाइक सवार दोनों आरोपियों की पहचान आदित्य और सनी के तौर पर हुई है। जिन्हें गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की। जिसमें इन लोगों ने दो साथियों एक महिला और एक सुनार के बारे में भी बताया। जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि चेन स्नेकिंग के समय अगर कोई विरोध करता तो वे उसे डराने के लिए तमंचे का इस्तेमाल करते थे।
ये भी पढ़ें -
ऐसे ठिकाने लगाते थे छीनी गई चेन
पुलिस को जांच में पता चला कि यह महिला लुटेरे सनी की मां है। इन लोगों ने यह चेन स्नेचिंग गैंग बनाया था। जिसमें एक सुनार भी इनसे जुड़ा हुआ था। डीजीसीपी ने बताया कि सनी अपने साथी आदित्य के साथ मिलकर चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम देता था। जिसे सनी अपनी मां ममता को सौंप देता था। ममता इसे जोहेब नाम के सुनार को बेच देती थी। जोहेब की गाजियाबाद में जेड ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। वह छीनी गई चेन को पिघलाकर नए गहने बनाता था। जिसे बाजार में बेचकर उससे आए पैसों को यह गैंग आपस में बांट लेता था।
You may also like
मिस्र और फ्रांस के राष्ट्रपतियों ने मध्य-पूर्व में बढ़ते तनाव पर की चर्चा
बादशाह अकबर के अंतिम दिन अपने बेटे सलीम की बग़ावत से कैसे जूझते बीते - विवेचना
बेहद खराब श्रेणी में दिल्ली की हवा, सुबह छाई धुंध की चादर
OPPO को टक्कर देने जल्द लॉन्च होगा 5110mAh बैटरी और 50MP कैमरे वाला Redmi Note 14 5G स्मार्टफोन
अक्टूबर 26 Morning न्यूज हेडलाइंस: आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से