Next Story
Newszop

Travel Tips: सितंबर में करें कोच्चि की सैर, इन पर्यटक स्थलों के कारण यादगार बनेगा टूर

Send Push

इंटरनेट डेस्क। घूमने के लिए सितंबर माह को बहुत ही अच्छा माना जाता है। इस महीने में न तो ज्यादा गर्मी होती है और न ही सर्दी। अगर आपका भी अगले महीने में घूमने का प्लान है तो आप केरल जा सकते हैं।

image

यहां पर आपको घूमने के लिए बहुत से खूबसूरत पर्यटक स्थल मिलेंगे। आज हम आपको केरल के कोच्चि शहर के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इसे अरब सागर की रानी कहा जाता है। ये एक ऐतिहासिक बंदरगाह शहर है। कोच्चि शहर में आपको प्राचीन और आधुनिक संस्कृति का मिक्सचर देखने को मिलेगा। सितंबर में यहां का मौसम घूमने के हिसाब से शानदार होता है।

image

आप यहां पर समुद्री यात्रा भी कर सकते हैं। कोच्चि शहर में आपको फोर्ट कोच्चि, ज्यू टाउन, और मारिन ड्राइव आदि पर्यटक स्थलों पर घूमने का मौका मिलेगा। आपको आज ही कोच्चि शहर में घूमने का प्लान अपने परिवर के साथ मिलकर बना लेना चाहिए। यहां का टूर आपके लिए यादगार साबित होगा।

PC:irisholidays
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now