इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में किसी भी प्रकार का बदलाव कंपनियों ने नहीं किया है। आज राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत आज भी 105.65 रुपए प्रति लीटर है। एक दिन पहले पेट्रोल की कीमत यहां पर इतनी ही थी। वहीं डीजल की औसत कीमत 91.05 रुपए प्रति लीटर पर स्थिर है।
देश के प्रमुख शहरों में दोनों ईंधनों की कीमतों मेें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए, डीजल 87.62 प्रति लीटर है। मायानगरी मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.87 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.76 डीजल 91.76 , कोलकाता में पेट्रोल 104.95 , डीजल 90.76 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।
रोजाना अपडेट होती है पेट्रोल-डीजल की कीमतें
देश में दोनों ही ईंधनों की कीमतों में लम्बे समय से बदलाव नहीं हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने दोनों ईंधनों की कीमतों में अन्तिम बार मार्च 2024 में 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बड़ा बदलाव किया गया था। देश के कई शहरों में लम्बे समय से लोगों को एक लीटर पेट्रोल के लिए सौ रुपए से अधिक खर्च करने पड़ रहे हैं। कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दें कि सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट किया जाता है।
PC:cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
क्या आप भी ढूंढ रहे हैं परफेक्ट स्मार्टवॉच? ये 5 मॉडल्स 3000 के अंदर मचा रहे हैं धूम
कडलूर में रेलवे क्रॉसिंग हादसाः दक्षिण रेलवे ने वैन ड्राइवर को ठहराया दोषी, गेटमैन बर्खास्त
चेक बाउंस डिजिटल कोर्ट राऊज एवेन्यू में शिफ्ट करने के विरोध में कड़कड़डूमा कोर्ट के वकीलों की भूख हड़ताल समाप्त
जम्मू-कश्मीर पर्यटन पुनरुद्धार की राह पर पर्यटन सचिव यशा मुद्गल
शहीद नरेश चंद्र श्रीवास्तव की जयंती पर याद कर देशभक्ति का दिया संदेश