इंटरनेट डेस्क। टीवी के जाने माने अभिनेता आशीष कपूर एक बड़ी परेशानी में घिर गए हैं। उन पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार, पुलिस ने मामले में अभिनेता आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है। 40 साल के जाने-माने एक्टर आशीष कपूर को महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने पुणे से गिरफ्तार किया है।
खबरों के अनुसार, ये मामला राष्ट्रीय राजधानी के सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। ये रिश्ता क्या कहलाता है सहित कई टीवी शोज में अहम किरदार निभाने वाले आशीष कपूर पर महिला ने कथित तौर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
महिला ने इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी कि आशीष कपूर ने दिल्ली में अपने घर पर अगस्त के दूसरे वीक में फ्रेंड के घर पर हाउस पार्टी रखी थी। इस दौरान अभिनेता ने महिला के साथ बाथरूम में ले जाकर दुष्कर्म किया। महिला ने इस संबंध में 11 अगस्त को दिल्ली में मामला दर्ज करवाया था। इस पर पुलिस ने करवाई करते हुए आशीष कपूर को गिरफ्तार कर लिया है।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
पीकेएल-12 : अयान के 21 अंकों से पटना पाइरेट्स की धमाकेदार जीत, पुनेरी पल्टन 11 अंकों से परास्त
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के बीच में क्या रखें
जब एक हीरोइन ने बिना शादी के मां बनने का फैसला किया
Madhraasi: Sivakarthikeyan की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन
उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए की संख्या, असंतोष और अंतरात्मा की परीक्षा