Top News
Next Story
Newszop

Kaalchakra: घर में कहां रखनी चाहिए मां लक्ष्मी की मूर्ति? जानें वास्तु टिप्स

Send Push

pc: news24online

मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है, और उनकी पूजा करने से व्यक्ति को धन, संपत्ति, सुख, समृद्धि, आदि प्राप्त होता है। इसी वजह से लोग अपने घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर लगाते हैं। लेकिन घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करने के लिए कुछ नियम होते हैं। इन नियमों को ना मानने से घर में वास्तु दोष हो सकता है। इसके अलावा पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसी के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

घर में मां लक्ष्मी की मूर्ति रखने के नियम

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में मां लक्ष्मी की तस्वीर या प्रतिमा स्थापित करना शुभ होता है। इस से धन की देवी लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती है। अगर आप इस दिशा में माता रानी की प्रतिमा लगाएंगे तो आपको कई तरह के फायदे होंगे।

मां लक्ष्मी की पूजा पूर्व दिशा या पश्चिम दिशा की ओर मुख करके करनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में मां लक्ष्मी की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए।
घर में देवी-देवताओं की बैठी हुई मूर्तियां लगानी चाहिए।
भगवान गणेश की प्रतिमा को धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा के बायीं ओर स्थापित करना शुभ होता है।
घर में हर दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा को एक साथ स्थापित नहीं करना चाहिए। सिर्फ दिवाली के दिन ही मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा को साथ में रखना चाहिए।

अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें

Loving Newspoint? Download the app now