इंटरनेट डेस्क। रूस-यूक्रेन जंग समाप्त होने का नाम नहीं ले रही है। ये बढ़ती ही जा रही है। अब ये जंग पड़ोसी देश पोलैंड तक पहुंच गई है। अब पौलेंड के आकाश में आए हमलावर ड्रोन को लड़ाकू विमानों की ओर से मार गिराने की जानकारी सामने आई है। ड्रोन के मलबे से कुछ मकानों को नुकसान हुआ है। पोलैंड ने इस संबंध में रूस पर आरोप लगाया।
पौलेंड ने इस ड्रोन को रूसी बताया है। हालांकि रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से इस संबंध में इनकार कर दिया गया है। खबरों के अनुसार, वॉरसा में रूस के राजदूत ने पोलैंड के आरोप आधारहीन करार दिया है। वहीं उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के सदस्य देश पोलैंड ने इस संबंध में बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका सहित सहयोगी देशों से वार्ता शुरू कर दी है।
नाटो समझौते के तहत किसी एक सदस्य देश पर हमले को सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है। इसका जवाब नाटो के सभी सदस्यों द्वारा एकजुट होकर दिया जाता है। अब समय ही बताएगा कि नाटो इस संबंध में क्या कदम उठाता है।
PC:livehindustan
You may also like
दिग्विजय सिंह ने बाबा महाकाल के दरबार में टेका माथा
मछुआरों का एक गाँव कैसे बना दुनिया के सबसे अमीर देशों में से एक
Job News: आईओसीएल की इस भर्ती के लिए जल्द कर दें आवेदन, पास में आखिरी तारीख
भारत में ऑटोमोबाइल बिक्री में वृद्धि की उम्मीद, जीएसटी में कटौती का प्रभाव
जेल से बाहर आते` ही सीधे जंगल बुलाया अपनी गर्लफ्रेंड को फिर जो हुआ उसने इस लव स्टोरी को बना दिया बिल्कुल अलग