इंटरनेट डेस्क। भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने शुक्रवार सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल की कीमतों को जारी कर दिया गया है। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 65-78 डॉलर प्रति बैरल होने के बावजूद सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार को भी पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी है। आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है।
राजस्थान में आज दोनों ही ईंधनों की कीमतों में इजाफा किया गया है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.55 रुपए प्रति लीटर है। इससे पहले यहां पेट्रोल की कीमत 105.45 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं यहां पर डीजल औसत कीमत 91.01 रुपऐ प्रति लीटर है। इससे पहले इसकी कीमत 90.91 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं देश के प्रमुख शहरों में भी दोनों ही ईंधनों की कीमतों में आज कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। खबरों के अनुसार, दिल्ली में आज पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर बिक रहा है।
देश के प्रमुख शहरों में इतनी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें
मायानगर मुंबई में पेट्रोल 103.44, डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 103.94, डीजल 90.76, डीजल 87.76 और नोएडा में पेट्रोल 94.87, डीजल 88.01 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर आज मिल रहा है। वहीं चेन्नई में पेट्रोल 100.85, डीजल 92.44 और बेंगलुरु में पेट्रोल 102.86, डीजल 91.02 रुपए प्रति लीटर की कीमत पर मिल रहा है। आपकों बता दें कि देश में अन्तिम बार मार्च 2024 को पेट्रोल और डीजल की कीमतों को बदला गया था। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों को 2-2 रुपए प्रति लीटर की दर से बदला गया था।
PC:indianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमाराफोलो करें
You may also like
पाकिस्तान पर भारत के कामिकेज़ ड्रोन हमले से इस इज़रायली स्टॉक को मिला रहा है सपोर्ट, लेकिन इसका गौतम अडानी से क्या है कनेक्शन?
पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद का जवाब देगा भारत : विजय कुमार सिन्हा
कमल हासन ने मणिरत्नम की फिल्म का ऑडियो लॉन्च टाला, बोले- 'कला इंतजार कर सकती है, देश पहले '
EMI नहीं SIP चालू करो खर्च कम, वेल्थ ज्यादा, जानिए कैसे
शादी के बाद लड़कों को अपनी मां को नहीं बतानी चाहिए ये बातें ˠ