इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के दौरे पर रहने वाले है। जी हां बताया जा रहा है कि सीएम दोपहर बाद दिल्ली के दौरे पर रहेंगे, जहां वे केंद्रीय ऊर्जा, आवास और शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर से एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक करेंगे। खबरों की माने तो बैठक में राजस्थान में चल रहे ऊर्जा एवं शहरी विकास परियोजनाओं को लेकर चर्चा होगी।
मुख्यमंत्री के साथ इस उच्चस्तरीय बैठक में राजस्थान के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल होंगे, जिनमें ऊर्जा विभाग की प्रमुख सचिव आरती डोगरा और आवासन एवं शहरी विकास विभाग के सचिव वैभव गालरिया शामिल होंगे।
इस उच्चस्तरीय बैठक से राजस्थान को कई बड़ी योजनाओं में केंद्र से मदद और मंजूरी मिल सकती है, जिससे राज्य के ऊर्जा, शहरी विकास और आवास परियोजनाओं को नई गति मिलेगी।
pc- mttv india
You may also like
क्या है विजय देवरकोंडा का नया सम्मान? जानें कांता राव मेमोरियल अवॉर्ड के बारे में!
क्या ममता कुलकर्णी ने राहुल गांधी को दी चुनौती? जानें उनके बयान का सच!
शुभमन गिल को एक गलती पड़ी भारी, अब फैंस बुरी तरह से कर रहे ट्रोल
द बोल्ड एंड द ब्यूटीफुल का नया एपिसोड: लूना की खतरनाक योजनाएँ
आंध्र प्रदेश में विस्फोट की कोशिश नाकाम, बम बनाने से पहले 2 आतंकी गिरफ्तार