इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। कैबिनेट बैठक में नगरीय विकास, मेडिकल ट्यूरिजम और कर्मचारी सेवा नियमों में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान कैबिनेट की बैठक में अनुकंपा नियुक्तियों को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। इसके अलावा राजस्थान लोकसेवा आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का भी निर्णय लिया गया है।
खबरों की माने तो राज्य सरकार ने राजस्थान लोक सेवा आयोग में सदस्यों की संख्या बढ़ाने का फैसला लिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय किया गया कि अब पूर्ण दिव्यांग राज्यकर्मियों के परिजनों को भी अनुकंपा नियुक्ति का लाभ दिया जाएगा। इससे पहले यह सुविधा केवल मृतक या आकस्मिक रूप से अक्षम कर्मचारियों तक सीमित थी।
बैठक में राजस्थान शिक्षा सेवा नियमों में भी संशोधन को मंजूरी दी गई। इसके तहत नियुक्तियों, पदोन्नति और सेवा शर्तों को अधिक पारदर्शी और व्यावहारिक बनाया जाएगा। वर्ष 2025-26 में पदोन्नति के लिए 2 वर्ष की छूट दी जाएगी। यह छूट ऐसे कर्मचारियों को दी जाएगी, जिन्होंने विगत वर्षों में पदोन्नति का लाभ नहीं लिया है।
pc- etv bharat
You may also like
उत्तर प्रदेश : देवरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही, खुले में फेंकी गई दवाईयां और अन्य चीजें
महाराष्ट्र : बीड में 'पीएम आवास योजना' ने पूरा किया हजारों लोगों के पक्के घर का सपना
महिलाओं के सम्मान पर आपत्तिजनक कंटेंट मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग के समक्ष पेश हुए समय रैना, दी लिखित माफी
अत्याधुनिक शिकायत निवारण प्लेटफॉर्म के साथ 'एनएचएआई' बढ़ा रहा है हाईवे यूजर एक्सपीरिएंस
उत्तराखंड : पिथौरागढ़ में मैक्स गाड़ी खाई में गिरी, आठ की मौत, तीन घायल