इंटरनेट डेस्क। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने रविवार को मुंबई में इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे विश्व कप जीता। भारत ने फाइनल में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हराया। विश्व कप जीतन के बाद भारतीय टीम पर पैसों की बारिश हुई है। टीम को विश्व चैंपियन बननेपर बतौर इनाम राशि जमकर पैसा मिला है।
भारतीय टीम को 4.48 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 39.55 करोड़ रुपए मिले हैं। यह इनामी राशि पिछले संस्करण यानी 2022 महिला वनडे वर्ल्ड कप की तुलना में 4 गुना अधिक है। इसके बाद महिला विश्व कप की इनामी कुल इनामी राशि 13.88 मिलियन डॉलर (करीब 122.5 करोड़ रुपए) रही। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह प्राइज मनी मेंस वर्ल्ड कप 2023 (10 मिलियन डॉलर यानी 88.26 करोड़ रुपए) से भी अधिक है।
2023 में हुए पुरुष विश्व कप की विजेता टीम ऑस्ट्रेलिया को 33.31 करोड़ रुपए मिले थे। वहीं, उपविजेता भारत को 16.65 करोड़ रुपए से संतोष करना पड़ा था। इस विश्व कप कप जीत के बाद भारतीय महिला टीम पर बीसीसीआई ने भी पैसों की बारिश कर दी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने विश्व चैम्पियन भारतीय महिला क्रिकेट टीम को 51 करोड़ रुपए का नकद इनाम देने का ऐलान किया है।
pc- espncricinfo.com
You may also like

Trump Performance Poll: अमेरिका में घटी ट्रंप की साख... अर्थव्यवस्था, महंगाई पर जनता नाराज, क्या भारत के लिए कुछ बदलेगा?

Womens's world cup 2025: हरमनप्रीत ने दोहराया धोनी का लम्हा, गेटवे ऑफ इंडिया पर ट्रॉफी संग तस्वीर वायरल

पश्चिम बंगाल में घुसपैठियों को वोटर लिस्ट से निकालने की जरूरत : राहुल सिन्हा

स्वास्थ्य विभाग की टूटी नींद, मार्क हॉस्पिटल सील, लाइसेंस निलंबित

'दिल्ली की हवा पर झूठ की राजनीति बंद करें', वीरेंद्र सचदेवा का 'आप' नेताओं पर तीखा हमला




