इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा हमेशा अपने बयानों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। इस बार उन्होंने फिर से सरकार को निशाने पर लिया है। उन्होंनेे 500 के नकली नोटों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर निशाना साधा है। प्रदेश कांग्रेस के दिग्गज नेता गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में भाजपा की सरकार को ही नकली बता दिया है। डोटासरा ने एक रिपोर्ट को सोशल मीडिया पर शेयर कर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार को घेरा है।
भाजपा पर साधा निशाना
जानकारी के अनुसार डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि नकली नोट, नकली खाद, नकली नीतियां, नकली नेता.. कुल मिलाकर भाजपा की सरकार ही नकली है। आरबीआई की रिपोर्ट बता रही है कि साल 2024-25 में 500 के नकली नोट 37 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ गए हैं, जबकि नोटबंदी के बाद पिछले 6 वर्षों में 500 के नकली नोटों की संख्या 291 प्रतिशत बढ़ी है।
भाजपाई भ्रष्टाचार चरम पर है
डोटासरा ने कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री मोदी ने नोटबंदी की नीति लाकर क्या कहा था? नकली नोट आउट हो जाएंगे, भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा, आतंकवाद मिट जाएगा। जबकि सच ये है कि आज देश में नकली नोटों की भरमार है, भाजपाई भ्रष्टाचार चरम पर है और पहलगाम आतंकी हमले की चिता अभी ठंडी भी नही हुई है।
pc- bhaskar
You may also like
केंद्र सरकार ने रोडटेप अवधि बढ़ाई, उत्पादों के निर्यात शुल्क व करों में मिलेगी छूट
Bollywood: अभिनेत्री मुमताज पर फिल्म में काम करने पर लगा दिया गया था प्रतिबंध, ये था कारण
आईपीएल 2025 : मैदान में शशांक सिंह पर भड़के श्रेयस अय्यर, फैंस ने दी प्रतिक्रिया
बांग्लादेश की टीम के आगे पाकिस्तानी क्रिकेट टीम से ज़रदारी बोले- 'सियासत हम पर छोड़ दें'
Shot of IPL 2025: बुमराह की यॉर्कर पर अय्यर का ये शॉट नहीं देखा तो बहुत कुछ मिस कर देंगे आप