Regional
Next Story
Newszop

Rajasthan: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने रतन टाटा को लेकर बोली बड़ी बात, वे एक सच्चे दूरदर्शी और राजस्थान के मित्र थे

Send Push

इंटरनेट डेस्क। बिजनेसमैन रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया है। ऐसे में कई बड़े बड़े दिग्गजों ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। ऐसे में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने गुरुवार सुबह एक्स पर पोस्ट करते हुए रतन टाटा को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा कि टाटा संस के चेयरमैन का निधन देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है।

उन्होंने आगे लिखा वे एक सच्चे दूरदर्शी और राजस्थान के मित्र थे।. उन्होंने भारत और इसके संस्थानों के विकास में अतुलनीय योगदान दिया है। उन्हें उनकी अटूट निष्ठा, गहरी करुणा और अपने अद्वितीय नेतृत्व और दूरदर्शिता के माध्यम से भारत के लिए वैश्विक पहचान बनाने की उनकी अथक प्रतिबद्धता के लिए हमेशा याद किया जाएगा।

उन्होंने आगे लिखा उनके परिवार, पूरे टाटा समुदाय और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं, जिन्हें उनकी उल्लेखनीय विरासत को देखने का सौभाग्य मिला। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपनी एक्स पोस्ट में लिखा, भारत के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी रतन टाटा का निधन अत्यंत दुःखद है। उनका योगदान केवल व्यावसायिक क्षेत्र तक ही सीमित नहीं था। उन्होंने समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में भी अपना अमूल्य योगदान दिया।

pc- bhaskar

 

Loving Newspoint? Download the app now