नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के गवर्नर रहे सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में निधन हो गया। सत्यपाल मलिक काफी दिनों से गंभीर बीमार थे। उनकी किडनी का डायलिसिस भी किया जा रहा था। सत्यपाल मलिक का जन्म 24 जुलाई 1946 को हुआ था। साल 1974 से 1977 तक वो यूपी विधानसभा के सदस्य रहे। इसके अलावा 1980 से 1986 और 1986 से 1989 तक सत्यपाल मलिक राज्यसभा के भी सदस्य रहे। 1989 में सत्यपाल मलिक ने अलीगढ़ से लोकसभा का चुनाव जीता। वो 1991 तक लोकसभा सांसद रहे थे।
साल 1996 में सत्यपाल मलिक को समाजवादी पार्टी (सपा) ने अलीगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव का टिकट दिया। वो इस बार चौथे स्थान पर रहे। सत्यपाल मलिक ने बाद में बीजेपी का दामन थाम लिया। साल 2012 में वो बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए। सत्यपाल मलिक को साल 2017 में बिहार का राज्यपाल बनाया गया था। इसके बाद उनको ओडिशा के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया। सत्यपाल मलिक 23 अगस्त 2018 से 30 अक्टूबर 2019 तक जम्मू-कश्मीर के गवर्नर रहे। इस दौरान मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छेद 370 को रद्द कर दिया।
सत्यपाल मलिक को नवंबर 2019 में गोवा के गवर्नर पद की जिम्मेदारी दी गई। इस पद पर वो 18 अगस्त 2020 तक रहे। जिसके बाद 3 अक्टूबर 2022 तक सत्यपाल मलिक ने मेघालय के गवर्नर का पदभार संभाला। सत्यपाल मलिक अपने बयानों के कारण विवाद में भी रहे। जम्मू-कश्मीर में एक कथित घोटाले के मामले में भी वो घिरे। किसानों के मसले पर भी सरकार की राय से अलग उनकी राय रही। इस वजह से भी वो चर्चा में रहे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनकी बातचीत भी चर्चा का विषय बनी। पिछले कुछ महीनों से वो दिल्ली के अस्पताल में भर्ती थे। किडनी इन्फेक्शन की वजह से उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के बाद भी उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं हुआ।
The post Satyapal Malik Dead: वरिष्ठ नेता सत्यपाल मलिक का लंबी बीमारी के बाद निधन, जम्मू-कश्मीर से 370 के खात्मे के वक्त थे वहां के गवर्नर appeared first on News Room Post.
You may also like
उत्तरकाशी में बादल फटने से भारी तबाही, 50 से ज़्यादा लापता और चार की मौत, चश्मदीदों ने क्या बताया
Health Tips- शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर दिखाई देते हैं ये लक्षण, जानिए इनके बारे में
छात्रसंघ चुनाव भविष्य के राजनेता तैयार करने के लिए बेहद जरूरी: Ashok Gehlot
Result 2025- इस दिन जारी हो सकता हैं हरियाणा बोर्ड 10वीं कंपार्टमेंट रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Result 2025- CBSE ने जारी किया 10वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2025 परिणाम, जानिए कैसे करें चेक