नई दिल्ली। दिल्ली के हौज काजी इलाके में रहने वाली 65 साल की महिला ने बेटे पर दो बार रेप करने का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। महिला के मुताबिक बेटे ने दशकों पहले के कथित अवैध संबंध का आरोप लगाकर उसे सजा देने की बात कही। महिला के मुताबिक बेटे ने उसका बुर्का उतरवाया और एक कमरे में बंद कर उसकी पिटाई भी की। महिला के पति सरकारी कर्मचारी थे और अब रिटायर हैं। महिला के बेटा और दो बेटी हैं। महिला की बड़ी बेटी की ससुराल पास में ही है।
महिला के मुताबिक 17 जुलाई को वो, पति और छोटी बेटी धार्मिक यात्रा के लिए सऊदी अरब गए थे। वे सऊदी अरब में ही थे कि आठ दिन बाद बेटे ने अपने पिता को लगातार फोन करना शुरू किया। उसने हर बार फोन पर कहा कि वे दिल्ली लौट आएं। महिला के मुताबिक उनके बेटे ने कहा कि सभी लोग दिल्ली आएं। उसने अपने पिता से कहा कि मुझे तलाक दें। बेटे ने आरोप लगाया कि उसे पता चला है कि जब वो छोटा था, तो मां के दूसरे मर्दों से अवैध संबंध थे। बेटे ने महिला के पति से ये भी कहा कि उस वक्त आप सरकारी काम से बाहर जाते थे और छोटी बहन का जन्म नहीं हुआ था।
महिला ने पुलिस को बताया है कि 1 अगस्त को दिल्ली लौटने पर बेटे ने उनको पीटा। बुर्का उतरवाया और कमरे में बंद कर दिया। पुलिस को महिला ने बताया कि 11 अगस्त को बेटे ने परिवार के लोगों से कहा कि वो अकेले में उससे बात करना चाहता है। इसके बाद बंद कमरे में बेटे ने उसका रेप किया। बेटे ने कहा कि पहले किए गए गलत काम के लिए उसे सजा दे रहा है। इस घटना के बाद महिला अपनी बड़ी बेटी के ससुराल चली गई। जब हालात बिगड़े, तो वो घर लौटी महिला का कहना है कि 14 अगस्त को बेटा फिर उसके कमरे में आ गया और रेप किया। इसके बाद महिला ने छोटी बेटी को आपबीती बताई। जिसने उसे पुलिस से शिकायत करने के लिए कहा। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।
The post Woman Allege Rape By Son: ‘मेरा बुर्का उतरवाया और…’, दिल्ली की महिला ने बेटे पर लगाया दो बार रेप का आरोप appeared first on News Room Post.
You may also like
8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों को 2028 तक करना पड़ सकता है इंतज़ार
यहां स्पर्म डोनर लड़के बन रहे लखपति कमाई के लिएˈ करते हैं ऐसा काम! इंडिया में मिलते हैं कितने पैसे?
Samsung galaxy M35 5G फोन हो गया बहुत सस्ता, जानें ऑफर की डिटेल
सी पी राधाकृष्णन कौन हैं जिन्हें एनडीए ने बनाया उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार
सनी देओल को 'रामायण' में हनुमान बनने पर क्यों लग रहा है डर? बोले- मैं नर्वस हूं