अपनी मदमस्त और शोख अदाओं से सबको दीवाना बनाने वालीं ईशा मालवीय अब 'पॉइजन बेबी' बन गई हैं। दरअसल, उन्होंने हाल ही 'थामा' के गाने 'पॉइजन बेबी' पर डांस किया, जिसकी चर्चा हो रही है। सुर्ख मरून रंग की साड़ी में ईशा ने हाथ में गिलास लिए जब जोरदार ठुमके लगाए, तो गर्दा ही उड़ा दिया। खुद फिल्म के मेकर्स भी ईशा मालवीय के डांस मूव्स की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाए। ईशा के वीडियो को एक दिन में ढाई लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
ईशा मालवीय ने 'पॉइजन बेबी' पर डांस का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। ईशा का यह वीडियो वायरल हो गया है और यूजर्स भी धांसू कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि ईशा ने रश्मिका मंदाना से भी ज्यादा अच्छा डांस किया है। कुछ का कहना है कि ईशा का डांस ओरिजनल से भी बेहतर है।
ईशा मालवीय का डांस रश्मिका मंदाना से बेहतर...मेडॉक फिल्म्स ने भी किया रिएक्ट
मालूम हो कि 'थामा' के गाने 'पॉइजन बेबी' में रश्मिका मंदाना और मलाइका अरोड़ा ने साथ डांस किया। गाना देखकर लोग दोनों के डांस की तुलना करने लगे थे कि उनमें कौन बेहतर है। और अब तो उनके मुताबिक ईशा मालवीय ने जबरदस्त डांस किया है। 'थामा' के प्रोडक्शन हाउस मेडॉक फिल्म्स ने भी ईशा के डांस वीडियो पर लिखा, 'ये मूव्स तो बस एकदम...' इसे साथ हार्ट इमोजी भी बनाया।
यहां देखिए 'पॉइजन बेबी' पर रश्मिका मंदाना-मलाइका का डांस:
फैंस हुए ईशा के डांस पर फिदा, अब 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आएंगी ईशा
एक यूजर ने लिखा, 'रश्मिका से बहुत अच्छा और बहुत बेहतर ईशा। आपको कास्ट करना चाहिए था।' एक ने लिखा, 'एकदम टॉप क्लास, ओरिजनल से भी बढ़िया।' एक का कमेंट है, 'लाल परी, गजब कर दिया यार।' ईशा मालवीय हाल ही रियलिटी टीवी शो 'पति पत्नी और पंगा' में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही 'लाफ्टर शेफ्स 3' में नजर आएंगी। इसमें उनके एक्स-बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार और समर्थ जुरैल भी होंगे।

You may also like

पाकिस्तान ने मसूद अजहर को बिल से बाहर क्यों निकाला, जैश-ए-मोहम्मद का उदय भारत के लिए टेंशन क्यों

बिहार चुनाव में हिंसा बर्दाश्त नहीं, दुलारचंद यादव हत्याकांड पर जानिए क्या बोले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार

'सलमान को गुस्सा आया, शाहरुख ने लाठी से पीट दिया', 30 साल पहले 'करण अर्जुन' के सेट पर जो कुछ हुआ, अब हुआ खुलासा

महिला वर्ल्ड कप फ़ाइनल: शेफाली वर्मा ने जड़ी फिफ्टी, लेकिन स्मृति मंधाना आउट हुईं

मौसम साथ नहीं दे रहा था... LVM3 ने फिर देश के लिए कमाल कर दिया, सबसे भारी सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग पर क्या बोले इसरो चीफ