अगली ख़बर
Newszop

Bigg Boss 19 LIVE: नीलम ने अमल को किया प्रपोज, फरहाना ने दी बली तो नॉमिनेट हुए 8 घरवाले, नेहल-तान्या में झगड़ा

Send Push
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के बीते एपिसोड में तान्या मित्तल का जन्मदिन पर हलवे को लेकर खूब हंगामा हुआ। नेहल चुडासमा और बसीर अली के बाद कुनिका सदानंद और फरहाना भट्ट में भी नोंकझोंक हुई। अब आज 30 सितंबर के एपिसोड में नॉमिनेशन्स हुए, जिसमें भी खूब बवाल काटा गया। कैप्टन के नाते, फरहाना को एक विशेष अधिकार भी मिला, जिससे कुल आठ सदस्य इस हफ्ते बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए। इसके अलावा, नेहल का तान्या से भी भयंकर झगड़ा हुआ। नीलम ने मजाक-मजाक में ही सही, अमल मलिक को आई लव यू बोल दिया। इसके अलावा, कुनिका और फरहाना ने अपनी पर्सनल लाइफ के इमोशनल कर देने वाले पल साझा किए। जानिए क्या कुछ रहा खास।



एपिसोड की शुरुआत में फरहाना से जीशान और तान्या पूछते हैं कि वह नेहल और शहबाज में से किसे बचाएंगी? तो वह कहतीं कि सिचुएशनल है। तो बसीर ने कहा कि उन्होंने उनको कैप्टन बनाने के लिए लड़ाई की थी। जीशान ने कहा कि वह गौरव को बनाना चाहते थे। लेकिन हमारा भी याद रखो। फरहाना ने कहा कि नेहल उनकी दोस्त हैं तो वह उनकी प्रायोरिटी हैं। फिर बसीर और अमल हैं। इधर, अभिषेक ने फरहाना का मजाक उड़ाया कि एहसान घर में घूम रहा है। फरहाना ने नेहल को बताया कि जीशान, नीलम को सेफ करने के लिए कहते हैं। हर बार क्यों बचाना है। बसीर ने कहा कि नहीं हर बार नहीं बचाना। हो गया।



घर में नॉमिनेशन, 8 सदस्य नॉमिनेट



बिग बॉस ने घरवालों से पूछा कि क्या कैप्टन को सिर्फ यही अधिकार मिलता है कि उसे किसी को नॉमिनेशन से बचाना है या फिर अधिकार मिलता भी है या नहीं। या हर बार एक ही तरह का अधिकार मिलता है तो घरवालों ने कहा कि नहीं। फिर बिग बॉस ने कहा कि तो फिर ये नीलम बचाओ आंदोलन दो हफ्ते से चल रहा है वो क्या है। जिस अधिकार के बारे में आपको जीरो जानकारी है, उस पर सबका समय बर्बाद करने के बाद बताना चाहता हूं कि कैप्टन के पास आज ऐसा कोई किसी को बचाने का कोई विशेष अधिकार है ही नहीं। जिससे सब खुश हो जाते हैं। इसके बाद नॉमिनेशन्स शुरू होते हैं और घरवालों को बताया जाता है कि वह किसी एक कंटेस्टेंट को सिर्फ तीन बार ही नॉमिनेट कर सकते हैं। उससे ज्यादा नहीं। गार्डन एरिया को सबमरीन में तब्दील किया जाता है और एक-एक करके घरवालों को बुलाया जाता है।



घरवालों ने किसे नॉमिनेट किया

फिर सबसे पहले फरहाना को बुलाया जाता है और उनसे कहा जाता है कि उन्हें एक विशेष अधिकार मिलता है, आपको एक उस घरवाले का नाम बताना है, जिसे वह सीधे-सीधे घर से नॉमिनेट करना चाहती हैं। तो वह अशनूर कौर का नाम लेती हैं। क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस सही से नहीं दिख रही है। किसी के साथ मजबूत रिश्ता नहीं है। बिग बॉस बताते हैं कि अब फरहाना के साथ अशनूर को भी कोई नॉमिनेट नहीं कर सकता।

इसके बाद नेहल जाती हैं और वह तान्या और जीशान का नाम लेती हैं। नीलम ने अभिषेक और नेहल का नाम लिया।



नेहल- तान्या और जीशान

नीलम- अभिषेक और नेहल

जीशान- कुनिका और नेहल

अशनूर- अमल और शहबाज

मृदुल- तान्या और जीशान

बसीर- प्रणित और कुनिका

गौरव- तान्या और नीलम

अभिषेक- नीलम और अमल

प्रणित- अमल और नीलम

कुनिका- जीशन और बसीर

अमल- कुनिका और प्रणित

तान्या- नेहल और प्रणित





टास्क के दौरान अशनूर और फरहाना का झगड़ा हो जाता है। फरहाना ने एक्ट्रेस को छिपकली कहा। तो अशूनर ने कहा कि फरहाना को उनसे इनसिक्योरिटी है। इस पर दोनों की बहस तेज हो जाती है। इसके बाद तान्या ने नेहल के लिए कहा कि उन्होंने उनसे जेलेसी वर्ड सीखा है तो नेहल ने कहा कि जो इसे नही ंमिला, वो मैंने खुद से हासिल किया है और मैं इससे जलूंगी।





फरहाना ने अपने पेरेंट्स के तलाक के बारे में बताया



नीलम ने अमल मलिक को कहा- I Love You



तान्या और नेहल का हुआ झगड़ा



तान्या ने फरहाना से कहा- नेहल से दोस्ती तोड़ो



नेहल के बारे में शहबाज, जीशान और तान्या की राय





न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें