Next Story
Newszop

Weekend Ka Vaar LIVE: सलमान ने फरहाना और नेहल की सीधी की हेकड़ी, अमल मलिक को दी चेतावनी, बेटे के लिए रोईं कुनिका

Send Push
'बिग बॉस 19' के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान कई घरवारों की क्लास लगाने वाले हैं। वो फरहाना से लेकर अमल मलिक और नेहल की जमकर क्लास लेंगे। इन तीनों ने पूरे हफ्ते जो भी किया है, उन सबका हिसाब होगा। वहीं वो अभिषेक बजाज का सपोर्ट भी करते हैं। कुनिका के बेटे की भी शो में एंट्री होती है और वो अपनी मां के लिए प्यार से कुछ बातें कहते हैं। जानिए आज के सारे हाइलाइट्स।



सलमान खान ने शो शुरू होते ही अमल मलिक की क्लास लगानी शुरू कर दी। उन्होंने सबसे पहले एक फनी टास्क दिया और उसके बाद उनसे खूब सारी बातें कीं। सलमान ने उनसे कहा कि वो यहां सोने आए हैं क्या? उन्होंने ये भी कहा कि खुद कि पर्सनैलिटी दिखाने आए थे या लोगों को ये दिखाने कि वो यही करते हैं। बाकी घरवाले भी सलमान की बात को बैठकर सुन रहे थे।







अमल मलिक को सलमान की फटकार

वो कहते हैं कि घर में इस वक्त केवल यही दिख रहा है कि घरवाले काफी गंदी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। अमल मलिक से लेकर फरहाना तक, सबको लेकर उन्होंने कहा कि वो काफी बुरी तरह बातें करते हैं। उन्होंने अभिषेक से जिस तरह बात की, सलमान ने इस पर भी उन्हें सुनाया।



अशनूर, अवेज और नगमा को सुनायासलमान ने गौरव खन्ना से भी काफी कुछ कहा कि वो घर में काफी इनएक्टिव दिख रहे हैं और उन्हें खुद को पुश करने की जरूरत है। अशनूर, अवेज और नगमा से सलमान ने पूछा कि उनके कुल मिलाकर कितने फैंस हैं और वो उनको देखकर क्या सोच रहे होंगे कि वो घर में कर क्या रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो घर में जरा भी नहीं दिख रहे हैं और जो दिख रहे हैं डांस करते ही दिख रहे हैं।







नेहल की सीधी की हेकड़ीअब बारी थी नेहल की। सलमान ने नेहल की कई सारी गलतियां गिनवाईं। सबसे पहले तो उन्होंने कहा कि उन्होंने तान्या को जो मुंह से बदबू आने वाली बात कही थी वो गलत थी, उस पर सलमान ने नेहल को खूब लताड़ा और ये भी कहा कि वो घर के हर मुद्दे में फालतू का अड़ंगा डालती हैं और सवाल उठाती हैं। फिर वो टास्क को लेकर गौरव से सवाल पूछते हैं और कहते हैं कि नेहल सही हैं या गलत।







फरहाना का दिमाग ठिकाने लगायासलमान खान के जाने के बाद घरवाले आपस में खूब चिल्लम-चिल्ली करते हैं। तभी भाईजान आते हैं और दोबारा घर का माहौल बनाते हैं। सलमान फरहाना पर आते हैं और सबसे पहले उन्हें खड़े कराकार उन्हीं के बोले गए शब्दों को दोहराने को कहते हैं और वो सारे पढ़ती हैं। फरहाना अपनी ही दी गईं गालियों को बोलती हैं और शर्मिंदा होती हैं। सलमान ने फरहाना से कहा कि वो दूसरों के पचड़े में टांग घुसाती हैं। फरहाना से वो ये भी पूछते हैं कि उन्होंने नीलम को दो कौड़ी की लड़की क्यों कहा।







फरहाना और नेहल ने अभिषेक संग गलत कियाफरहाना और नेहल को सलमान खान ने अभिषेक वाली बात के लिए भी डांटा। टास्क के वक्त अभिषेक ने फरहाना को गोद में उठा लिया था जिसका बतंगड़ बनाया गया कि वो गलत करना चाहते थे। लेकिन सलमान ने इस बात को साफ कर दिया और अभिषेक को सपोर्ट किया कि वो टास्क में जो भी किए उसमें कुछ गलत नहीं।
Loving Newspoint? Download the app now