Next Story
Newszop

मॉर्निंग की ताजा खबर, 8 सितंबर: ट्रंप की हेकड़ी निकालने में जुटा रूस, जापान के PM ने दिया इस्तीफा, अंतरिक्ष में धुलेंगे वैज्ञानिकों के कपड़े... पढ़ें अपडेट्स

Send Push
सुप्रभात...

कैसे हैं आप?

सुबह की चाय के साथ NBT ऑनलाइन में पढ़िए बड़ी खबरों की ब्रीफिंग। लेकिन सबसे पहले एक नजर आज के बड़े इवेंट पर।

> बीजेपी सांसदों की दो दिवसीय कार्यशाला का अंतिम दिन आज

> उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर शिवसेना के सांसदों की आज दिल्ली में बैठक




image अब नजर डालते हैं 5 बड़ी खबरों पर... 1. ट्रंप की हेकड़ी निकालने में जुटा रूस, 'चाणक्य' ने संभाला मोर्चाअमेरिका से तनाव के बीच भारत, चीन और रूस एक दूसरे के करीब आ रहे हैं। इस बीच रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि ये तीनों देश अपने साझा हितों को जानते हैं और उनमें आपसी साझेदाकी विकसित करने का स्पष्ट रुझान है। उनका यह बयान ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बाद आया है। खबर विस्तार से

2. अंतरिक्ष में धुलेंगे वैज्ञानिकों के कपड़े, अनोखी वॉशिंग मशीनचीनी वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष यात्रियों के लिए वॉशिंग मशीन बनाने का ऐलान किया है। यह वॉशिंग मशीन 12 किलोग्राम वजनी है। यह मशीन एक सर्किल में 800 ग्राम कपड़े साफ करने के लिए मात्र 400 एमएल पानी का इस्तेमाल करेगी। खबर विस्तार से

image

3. जापान के PM ने दिया इस्तीफा, बहुमत खोने के बाद फैसलाजापान के प्रधानमंत्री इशिबा शिगेरु ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। जापानी ब्रॉडकास्टर एनएचके ने रविवार सुबह इशिबा शिगेरु के पीएम पद छोड़ने का विचार करने के बारे में जानकारी दी थी। इसके कुछ घंटे बाद उन्होंने इस्तीफे का ऐलान कर दिया है। इशिबा का इस्तीफा ऐसे समय आया है, जब वह घरेलू राजनीति में कई मुद्दों पर घिरे हुए हैं। खबर विस्तार से

4. बिहार में SIR पर मोदी सरकार को मिला संघ का साथबिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग का स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। चुनाव आयोग की इस पहल पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर की प्रतिक्रिया सामने आई है। खबर विस्तार से

image

5. उपराष्ट्रपति चुनाव: खरगे का डिनर रद्द, अब मॉक पोलिंग अभ्यासउपराष्ट्रपति पद के चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा 8 सितंबर की रात विपक्षी सांसदों के लिए प्रस्तावित डिनर अचानक रद्द कर दिया गया है। अब चुनाव से एक दिन पहले सोमवार को सांसदों के लिए मॉक पोलिंग अभ्यास कराया जाएगा। खबर विस्तार से image

अब पढ़िए चर्चा में रहीं ये 5 बड़ी खबरें 1. ट्रंप ने मानी हार? क्‍या 'ट्रिपल-T' का अंत करीब 2. राजीव प्रताप रूडी ने निशिकांत दुबे को बताया अहंकारी 3. भारत ने कोरिया को हराकर जीता हॉकी एशिया कप खिताब 4. PM मोदी सबसे पीछे की पंक्ति में बैठे, सामने आईं तस्वीरें 5. बर्थडे पार्टी में दोस्तों ने किया युवती से गैंगरेप, कोलकाता में दरिंदगी image

अब पढ़िए कल की 5 बड़ी खबरें 1. यूपी में भाजपा सांसद की बहन को ससुर डंडे से पीटा 2. पलटे ओपी राजभर, बोले- ABVP कार्यकर्ताओं को गुंडा नहीं कहा 3. नौ लोग डूबे, महाराष्ट्र में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान अनहोनी 4. पीथमपुर केमिकल फैक्ट्री में गैस का रिसाव, 3 की मौत 5. बीजेपी सांसदों की कार्यशाला में आज क्या-क्या हुआ? image गुड मॉर्निंग इंडिया की हमारी यह पहल आपको कैसी लग रही है? लगातार अपडेट्स कर इसे और बेहतर बनाने के लिए हमें आपके सुझाव चाहिए। इसलिए आपनी महत्वपूर्ण राय देने के लिए आप हमसे (selfiewithnbt@gmail.com) पर संपर्क कर सकते हैं। आपका दिन शुभ हो...

Loving Newspoint? Download the app now