मंदसौर : जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मरीजों को ले जा रही एक एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुई, लेकिन एंबुलेंस के पुलिया से नीचे गिरने के कारण इसका पता सुबह चला जब स्थानीय लोग खेत पर पहुंचे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास यह हादसा हुआ।
रात 12 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुआ था। एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग अपने खेत पर गए तो उन्होंने घटना देखी और पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को सुबह लगभग सात बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यह एंबुलेंस जावरा की ओर से मरीजों को लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तरफ जा रही थी। तभी सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच में यह पुलिया से नीचे जा गिरी।
रात भर फंसा रहा ड्राइवर
इस हादसे में मरीज सहित दो लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था, जिसे सुबह लगभग 7 बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

You may also like

लखनऊ के स्नेहालया में रह रही अनाथ दो नाबालिक बच्चियां अचानक लापता, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

बिहार में मिली उम्रकैद तो दिल्ली आकर छिप गया... खूंखार हत्यारे को पुलिस ने कैसे जाल बिछाकर दबोचा?

लोक आस्था का महापर्व : खरना के पावन अवसर पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

लखनऊ में घर के लिए 2000 प्लॉट खरीदने का मौका, आवास एवं विकास परिषद की सौमित्र विहार योजना से जुड़ी बड़ी अपडेट

Today Gold Rate: सोना खरीदने से पहले जान लें अपने शहर के आज के ताजा रेट, क्या आज भी गिरा है सोना?