Next Story
Newszop

MP Weather News: एमपी में हुई बारिश से इतने दिन और लू से मिलेगी राहत, 45 जिलों में रेन अलर्ट, जानें ताजा अपडेट

Send Push
भोपालः मध्यप्रदेश में बारिश और आंधी तूफान का सिलसिला जारी है। हालांकि गुरुवार को इसमें कमी देखी गई। दिनभर में सिर्फ भोपाल जिले में ही बारिश हुई। वहीं, पिछले 24 घंटे की स्थिति में धार में 23.3, इंदौर में 4.6, रतलाम में 13, शिवपुरी में 4, उज्जैन में 0.4, जबलपुर 0.5, मंडला 0.2, सतना 0.5, सिवनी 1.4, टीकमगढ़ में 0.5 मिली मीटर बारिश हुई।इन जिलों के अलावा अन्य जिलों में भी आंधी तूफान का प्रभाव देखा गया। हवा के साथ नमी आने के चलते बादल छाए हुए हैं। इस कारण अलग-अलग क्षेत्रों में बारिश हो रही है। इस बीच, खास बात यह रही की अधिकतम तापमान में गिरावट बनी हुई है। गुरुवार को भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया। यहां रहा सबसे ज्यादा पारासबसे ज्यादा 39.6 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। प्रमुख जिलों के अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 34.2, ग्वालियर में 37.6, इंदौर 34, उज्जैन 34, जबलपुर 37.5, डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार छिटपुट बारिश होने का सिलसिला अभी तीन-चार दिनों तक बना रह सकता है। हालांकि अब तापमान में बढ़ोतरी होने लगेगी। शनिवार को प्रदेश के 45 जिलों में आंधी तूफान और बारिश होने की चेतावनी जारी की गई। गौरतलब है कि प्रदेश में कुल 55 जिले हैं। यह मौसम प्रणालियां सक्रियएक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। वहीं, एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। ये चार सक्रिय सिस्टम प्रदेश पर असर डाल रहे हैं। इस कारण प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल रही हैं।
Loving Newspoint? Download the app now