Top News
Next Story
Newszop

Bihar: दिवाली में देसी स्टाइल वाले दीयों की धूम, औरंगाबाद में महिलाओं ने गोबर से बनाए डिजाइनर दीपक

Send Push
औरंगाबाद: शहर में एक दंपति दीपावली पर्व में गोबर से दीपक का निर्माण पड़ोस की महिलाओं को न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत बना रहें हैं बल्कि पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखने में अपनी अहम भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। यह कार्य गायत्री नगर के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत ओझा एवं उनकी पत्नी कर रही है। प्रशांत ओझा बताते कि शहर के गायत्री नगर मोहल्ले में और खरकनी पंचायत के पिपरा गांव में गोबर से दीपक का निर्माण किया जा रहा है। गोबर से बन रहा दीपक उन्होंने बताया कि इस कार्य को सुमन देवी, अनीता देवी सोनी देवी, प्रमिला देवी एवं सह प्रशिक्षक लक्ष्मी मिश्रा के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गायत्री नगर एवं पिपरा गांव में देसी गाय के गोबर से इको फ्रेंडली तथा प्राकृतिक उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इन महिलाओं की ओर से सिर्फ दीपक ही नहीं बल्कि लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा, सजावट की सामग्रियां, धूप, स्वास्तिक दीवार हैंगिंग और तोरण जैसे उत्पाद बनाए जा रहे हैं। देसी उत्पाद की मांग बढ़ी उन्होंने आगे कहा कि इन उत्पादों से न केवल घरों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है बल्कि पर्यावरण को भी लाभ पहुंचता है। उन्होंने बताया कि महिलाएं गोबर से बने उत्पादों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का भी काम कर रही है। उनके प्रयासों से न केवल महिलाओं को प्रेरणा मिल रही है बल्कि उनके परिवारों की आय में भी वृद्धि हो रही है। गोबर से बनी सामग्रियों के पेंटिंग कार्य से जुड़ी सानिया कुमारी, खुशी कुमारी, उत्कर्ष ओझा सहित कई युवा भी प्रशिक्षण प्राप्त कर अपना योगदान दे रहे हैं। डिमांड ज्यादा है- प्रशिक्षक उन्होंने बताया कि कोरोना काल के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वोकल फिर लोकल का नारा दिया था और वह नारा गोबर से अन्य वस्तुओं के निर्माण और इस कार्य से जुड़े लोग साकार कर रहे हैं। ओझा ने बताया कि गोबर के दीपक जलाने से वातावरण शुद्ध होता है और बाद में उन्हें जल में विसर्जित करने पर यह मछलियों के लिए भोजन एवं मिट्टी के लिए उर्वरक बनते हैं। देशभर में गोबर से बने उत्पादों की मांग बढ़ रही है और इसे बेंगलुरु, दिल्ली, नोएडा, धनबाद, रांची, औरंगाबाद, डाल्टनगंज, गढ़वा और सासाराम जैसे शहरों में भेजा जा रहा है।
Loving Newspoint? Download the app now