पटनाः बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है। इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस कड़ी में राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भी संगठन को नए सिरे से मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपनी नई टीम की घोषणा कर दी है। चुनाव से पहले लालू यादव ने छह प्रमुख प्रकोष्ठ के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी है।
कांन्ति सिंह को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनायापूर्व केंद्रीय मंत्री कांति सिंह को महिला प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है। सांसद अभय कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ, पूर्व केंद्रीय मंत्री अली अशरफ फातमी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, पूर्व मंत्री शिवचंद्र राम को एससी-एसटी प्रकोष्ठ, सांसद सुधाकर सिंह को किसान प्रकोष्ठ और प्रोफेसर नवल किशोर को छात्र प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया है।
आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने नई टीम के गठन में सामाजिक समीकरण का विशेष ख्याल रखा है। महिला, युवा, छात्र, अल्पसंख्यक, किसान और दलित-आदिवासी वर्ग को उचित भागीदारी देने की कोशिश की है। पार्टी नेताओं का मानना है कि इन वर्गों को जोड़कर ही आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को एकजुट रखा जा सकता है।
तेजस्वी यादव ही होंगे महागठबंधन के सीएम फेस
इस बीच आरजेडी पहले ही साफ कर चुकी है कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ही महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे। वो बिहार में महागठबंधन कोआर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष भी हैं और चुनाव से संबंधित सभी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अधिकृत हैं।

You may also like
इस बूढ़े एक्टरˈ संग 12 साल से लिव इन में रहती है यह एक्ट्रेस, शादी किए बिना ही पति मान चुकी है
तोंद का नामोˈ निशान मिटा देगा यह 1 गिलास जूस, रिजल्ट देख कर रह जाओगे दंग
मेंढक वाला दूध:ˈ पुराने ज़माने में दूध ताज़ा रखने के लिए लोग करते थे ये अजीब जुगाड़, जानिए 'मेंढक वाले दूध का पूरा किस्सा
भारत में सुअर पालन: शीर्ष 5 राज्य जहां सुअरों की संख्या सबसे अधिक है
आज का सिंह राशिफल, 27 जुलाई 2025 : नौकरी में उच्च अधिकारियों का मिलेगा समर्थन, परिवार में टकराव न होने दें