अगली ख़बर
Newszop

बीएमसी वॉर्ड आरक्षण लॉटरी ने बदले कई नेताओं की समीकरण, दिग्गजों को झटका, देखें मुंबई की किस सीट पर किसका कोटा

Send Push
मुंबई :आठ साल बाद प्रस्तावित बीएमसी चुनाव की तैयारी में जुटे कई दिग्गजों को आरक्षण लॉटरी में बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी की मौजूदगी में बांद्रा पश्चिम के बालगंधर्व रंग मंदिर ऑडिटोरियम में लॉटरी निकाली गई। दो दर्जन से अधिक पूर्व नगरसेवकों की सीट लॉटरी में या तो ओबीसी हो गई है या महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई। जिन प्रमुख नेताओं की सीटें आरक्षित हुई हैं, उसमें बीएमसी में नेता विपक्ष रहे रवि राजा, नील सोमैया, ज्योति अलवाणी, हर्षिता नार्वेकर, कप्तान मलिक, दीपक ठाकुर, विद्यार्थी सिंह, तेजस्वी घोसालकर सहित कई नाम शामिल है।

इन पूर्व नगरसेवकों की सीटें ओबीसी वर्ग को गई है। इन्होंने 2017 का चुनाव सामान्य सीट पर लड़ा था। वहीं, जगदीश ओझा, आसिफ जकारिया, अभिजीत सामंत, मोहसिन हैदर, सूफियान वनू, यशवंत जाधव, सहित कई पूर्व नगरसेवकों की सीट महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई है।

31 सीटें ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिएलक्ष्मी नगर मुंबई पब्लिक स्कूल खार वेस्ट के विद्यार्थियों के हाथों लॉटरी निकाली गई। जानकारी के मुताबिक, 227 प्रभागों में से 15 सीट एससी, 2 सीट एसटी, 61 सीट ओबीसी घोषित की गई। इन सीटों में से 50% सीटें यानी 8 सीट एससी, 2 सीट एसटी और 31 सीट ओबीसी वर्ग की महिलाओं के लिए आरक्षित की गईं।

सजेशन-ऑब्जेक्शन मंगाए जाएंगेशेष 149 सीटों में से 50% यानी 74 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित की गई। बीएमसी ने आरक्षण के बाद फाइनल लिस्ट राज्य चुनाव आयोग को भेज दी। अब इस पर सजेशन-ऑब्जेक्शन मंगाया जाएगा। वहीं, बीएमसी जल्द ही फाइनल वोटिंग लिस्ट जारी करेगी। जिसके बादचुनाव तारीख घोषित होगी।

महिलाओं का बोलबालाबीएमसी चुनाव की लॉटरी निकलने के बाद कई वॉर्डो में महिलाओं का बोलबाला है। मुंबई के 3 वॉर्ड ऐसे हैं, जहां 77 प्रतिशत से अधिक सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई हैं। बीएमसी के सबसे बड़े वॉर्ड के- पूर्व यानी अंधेरी पूर्व से कुल 15 नगरसेवक जीत कर बीएमसी पहुंचते है। मंगलवार को निकाली गई लॉटरी के बाद इस वॉर्ड में 15 में से 11 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित हुई। यहां मात्र 4 सीटें पुरुषों के लिए बची है।

26 वॉर्डों में 90 फीसदी महिलाएं काबिजइसी तरह एफ-नॉर्थ वॉर्ड भी महिला बहुल हो गया है। इस वॉर्ड में 10 सीटें है। लॉटरी में 10 में से 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित है। आर- सेंट्रल वॉर्ड के अंतर्गत आने वाले बोरीवली एरिया से 10 नगरसेवक चुने जाने हैं। आरक्षण लॉटरी में यहां 10 में से 8 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई हैं। इस वॉर्ड से अगले बीएमसी सभागृह में सिर्फ 2 पुरुष नगरसेवक रहेंगे। इस तरह मुंबई के 26 वॉर्डो में से तीन बॉर्डो में आधी आबादी 90 प्रतिशत से अधिक सीटों पर काबिज हो जाएगी।

बी वॉर्ड के अंतर्गत मोहम्मद अली रोड और जेजे परिसर में मात्र 2 नगरसेवक है , यहां 1 महिला और 1 पुरुष सीट घोषित हुई है। ए-वॉर्ड के अंतर्गत कोलाबा में तीन नगरसेवक चुन कर आएंगे इसमें 1 सीट महिला और दो पुरुष सीट है। बी वॉर्ड की तरह आर नॉर्थ वॉर्ड यानी दहिसर में कुल सीटों में से 4 सीटों पर महिलाएं एवं 4 सीटों पर पुरुष चुनाव लड़ सकते हैं। बता दें कि बीएमसी चुनाव के लिए 227 प्रभागों में से 50 प्रतिशत यानी 114 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हो गई हैं। इसके बावजूद महिलाएं सामान्य वर्ग में भी किस्मत आजमा सकरती हैं।

image
ये पूर्व नगरसेवक रहे भाग्यशालीबीएमसी चुनाव के लिए मंगलवार को निकली लॉटरी में जहां कुछ दिग्गज पूर्व नगरसेवकों की सीटें आरक्षित हो गई है, वहीं कुछ इस मामले में लकी रहे। उनकी सीटें किसी वर्ग में आरक्षित नहीं हुई। यदि पार्टी ने उनको टिकट दिया तो वह दोबारा अपनी ही सीट से चुनाव लड़ सकेंगे। जिन पूर्व नगरसेवकों की सीटें आरक्षित नहीं हुई, उसमें बीजेपी की

नेहाल शाह, उद्धव गुट की पूर्व नगरसेवक किशोरी पेडणेकर, शीतल म्हात्रे, विनोद मिश्रा, डॉ. सईंदा खान, प्रकाश गंगाधरे, पंकज यादव, प्रभाकर शिंदे, राजुल पटेल, सागर ठाकुर जैसे कई अन्य पूर्व नगरसेवक हैं, जिनकी सीटें आरक्षित होने से बच गई हैं।
न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें