प्रयागराज: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर माहौल बनता दिख रहा है। विपक्षी महागठबंधन और एनडीए के बीच मुकाबले का दावा किया जा रहा है। दोनों ही तरफ से जीत के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच विपक्षी गठबंधन का हिस्सा रही आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह का बड़ा बयान सामने आया है। इसमें वे संकेतों में बिहार चुनाव के रिजल्ट को लेकर बड़ा दावा करते दिखे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव तो पहले ही खत्म हो चुका है। इसके साथ ही उन्होंने वोट चोरी के मुद्दे को भी छोड़ने की बात कही। दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भाजपा सरकार को घेरा। अब उनके बिहार चुनाव पर आए बयान की चर्चा हो रही है।
आप सांसद ने क्या कहा?आप सांसद संजय सिंह ने प्रयागराज में कहा कि बिहार चुनाव तो चुनाव से पहले ही चुनाव खत्म हो चुका है। इस चीज को मैं बार-बार कह रहा हूं। 80 लाख वोट काटे जा चुके हैं और 5 लाख वोट वहां पर डुप्लीकेट बने हैं। चुनाव आयोग को लेकर उन्होंने कहा कि कुल 315 घुसपैठिए उन्हें अब तक मिले हैं। विशेष वोटर पुनरीक्षण अभियान SIR चलाया गया। इसका रिजल्ट सामने है।
विपक्ष की रणनीति पर सवाल करते हुए आप सांसद ने सवालिया लहजे में कहा कि पता नहीं क्यों, वोट चोरी का मुद्दा बीच में छोड़ दिया गया। वोट चोरी एक बहुत बड़ा मुद्दा है और जब परिणाम आएंगे तो इसका आपको असर भी दिखेगा। मुझे लगता है कि ये बड़ा मुद्दा है और चुनाव में घोटाला किस तरह से किया जाता है, उसका ये उदाहरण भी है।
चुनावी गड़बड़ियों पर उठाए सवालसंजय सिंह ने वोट चोरी के मुद्दे पर विपक्ष की चुप्पी पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि वोट चोरी जैसे गंभीर मुद्दे पर विपक्ष अचानक चुप क्यों बैठ गया है। यह लोकतंत्र की जड़ें कमजोर करने वाली बात है। उन्होंने बिहार के मतदाता सूची के आंकड़े सामने रखते हुए कहा कि वहां लगभग 80 लाख वोटों का अंतर पाया गया है। सितंबर 2025 तक बिहार में 18 वर्ष से ऊपर की आबादी 8 करोड़ 22 लाख है, जबकि मतदाता सूची में केवल 7 करोड़ 42 लाख नाम दर्ज हैं।
संजय सिंह ने दावा किया कि लगभग 80 लाख वोट गायब हैं। बीजेपी इसी गड़बड़ी का फायदा उठाना चाहती है। उन्होंने कहा कि जांच में केवल 315 घुसपैठिए मिले, जिनमें से 78 मुसलमान और बाकी नेपाल के हिंदू हैं, लेकिन बीजेपी इस पर झूठे नैरेटिव के जरिए जनता को भ्रमित कर रही है।
दिल्ली प्रदूषण पर किया वारआप सांसद संजय सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 18 घंटे की मेहनत का नतीजा यह है कि दिल्ली आज दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बन गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यही विकास का मॉडल है जिस पर सरकार गर्व कर रही है?
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधते हुए संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश में हर परीक्षा में पेपर लीक हो रहा है। युवा सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। यह केवल बेरोजगारी नहीं, बल्कि युवाओं के भविष्य का संकट है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की राजनीति जाति और धर्म के मुद्दों में उलझी है।
केंद्र, योगी सरकार पर हमलाआप सांसद ने कहा कि जनता की असली समस्याओं रोजगार, शिक्षा और सामाजिक न्याय को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है। हाल के कुछ घटनाक्रमों का हवाला देते हुए कहा कि कहीं किसी युवक का सिर जबरन मुंडवाया जा रहा है, तो कहीं मंदिर में दलित से पेशाब चटवाया जा रहा है। ये घटनाएं सामाजिक विघटन और प्रशासनिक असंवेदनशीलता की चरम सीमा हैं। सरकार ने इन्हें रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया।
संजय सिंह ने बताया कि आम आदमी पार्टी 12 नवंबर से सरयू से संगम तक पदयात्रा शुरू करेगी, जो अयोध्या से प्रयागराज तक निकाली जाएगी।
इस यात्रा का मुख्य नारा होगा, रोजगार दो, सामाजिक न्याय दो। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा प्रदेश के युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज उठाने के लिए निकाली जा रही है।
संजय सिंह ने कहा कि मोदी जी की 18 घंटे की मेहनत ने दिल्ली को प्रदूषण में नंबर वन बना दिया। आज राजधानी दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी है। यह विकास नहीं, तबाही है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार और बीजेपी जुमलों और प्रचार के सहारे जनता को गुमराह कर रही है, जबकि जमीनी हकीकत बेरोजगारी, गरीबी और पर्यावरण प्रदूषण की भयावह स्थिति है।

You may also like
झेलम एक्सप्रेस में तथाकथित फर्जी टीटीई पकड़ा, 1620 रुपये बरामद
अंजुमन इस्लामिया अस्पताल कमेटी ने प्रस्तूत किया आय-व्यय का लेखा जोखा
जतरा आयोजन को लेकर उपायुक्त और एसएसपी ने किया निरीक्षण
प्रिंस खान और गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के गैंग ने मिलाया हाथ, सुजीत सिन्हा की पत्नी सहित पांच अपराधी गिरफ्तार
आलोकनाथ विवाद: फिल्म निर्माता ने किया यौन शोषण का खुलासा