Next Story
Newszop

जूते पैरों में पहना, तब रुपए मिलेंगे...दूल्हे के पिता ने पकड़ा साली का हाथ, जब जूता चुराई की रस्म में मचा बवाल

Send Push
एटा: उत्तर प्रदेश में दो अलग-अलग शादियों में खूब हंगामा हुआ। एटा में जूता चुराई की रस्म में कहासुनी होने पर बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। वहीं, उरई में एक युवक दूसरी शादी कर रहा था, तभी उसकी पहली पत्नी पहुंच गई और उसने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस को सूचना दी गई है और जांच जारी है।एटा के रजा का रामपुर क्षेत्र के लुहारी गवी गांव में शनिवार को एक अनोखी घटना हुई। कासगंज जिले के विटोना से बारात आई थी। शादी की सारी रस्में खुशी-खुशी हो गईं। फिर जूता चुराई की रस्म के दौरान दुल्हन की बहन ने दूल्हे वालों से एक हजार रुपये मांगे। लेकिन उन्हें सिर्फ 200 रुपये दिए गए। आरोप है कि दूल्हे के पिता शाकिब खान ने लड़की का हाथ पकड़ लिया और कहा, "जूता इसके पैरों में पहना। तब रुपए मिलेंगे।" इसी बात पर दोनों पक्षों में बहस हो गई और बात इतनी बढ़ गई कि लड़की को विदा नहीं किया गया।गांव वालों ने आधी रात को पुलिस को बुलाया। सीओ अलीगंज सुधांशू शेखर ने कहा कि अगर कोई शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। उधर, उरई के कोंच में भी शनिवार को एक और दिलचस्प मामला सामने आया। यहां एक कर रहा था। तभी उसकी पहली पत्नी वहां पहुंच गई। उसे देखकर दूल्हे के होश उड़ गए। शादी की रस्में लगभग पूरी हो चुकी थीं। बस दुल्हन को विदा कराने की तैयारी चल रही थी। तभी पहली पत्नी ने सबके सामने दूल्हे को थप्पड़ मार दिया।दूल्हे की दूसरी शादी की खबर सुनकर दुल्हन के परिवार वाले हैरान रह गए। मामला पुलिस के पास पहुंचा। दुल्हन के परिवार वाले शादी तोड़कर अपनी बेटी को वापस ले गए। पहली पत्नी नेहा ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पहली पत्नी नेहा ने बताया कि वह भालपुरा थाना रेढर की रहने वाली है। उसने कोंच के युवक से पांच साल पहले मंदिर में शादी की थी।
Loving Newspoint? Download the app now