नई दिल्ली: मेजर लीग क्रिकेट 2025 का रोमांच अपने चरम पर है। टूर्नामेंट के 30वें मैच लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने ऐसा खेल दिखाया कि पूरी दुनिया हैरान है। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के खिलाफ नाइट राइडर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सनसनी मचा दी। टीम ने निर्धारित किए गए 19 ओवर के खेल में 243 रन कूट दिए। इस दौरान टीम के लिए आंद्रे फ्लेचर ने बेहतरीन शतक लगाया।
फ्लेचर ने 58 गेंद में 118 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के भी लगाए। फ्लेचर के साथ एलेक्स हेल्स ने भी अपना कमाल दिखाया। एलेक्स हेल्स ने सिर्फ 26 गेंद में 58 रन कूट दिए। अपनी इस पारी में हेल्स ने 8 चौके और 3 छक्के भी जड़े। इस तरह एलेक्स हेल्स ने फ्लेचर के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े।

You may also like
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे रायपुर पहुंचे, हुआ जाेरदार स्वागत
दिल्ली में हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़, दाे गिरफ्तार
एचईसी कर्मियों को बिना संघर्ष नहीं मिलेगा वेतन, देशव्यापी हड़ताल का करें समर्थन : लालदेव
कांवड़ यात्रा में भक्ति और सियासत का संगम: अखिलेश के लिए कांवड़ियों की प्रार्थना
सोने के नाम पर लूटने वाली महिला गिरफ्तार