'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में वाइल्ड कार्ड एंट्री मालती चाहर ने शो की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल के बारे में कुछ ऐसा शॉकिंग खुलासा किया जिसने हर किसी को चौंका दिया। घरवालों के साथ एक बातचीत में मालती ने तान्या के कथित बिजनेस वेंचर्स को लेकर चौंकाने वाले दावे किए।
एक कमरे में कंटेस्टेंट से बातचीत करते हुए, मालती ने कहा, 'मैंने सुना है कि उसके कई बिजनेस बंद हो गए हैं। उसका एक बिजनेस भी था, जिसके बारे में मैं आपको बता भी नहीं सकती। मैंने उसके बारे में सुना है।' घरवालों ने जब उनसे बार-बार पूछा तो मालती ने दावा किया कि तान्या एडल्ट टॉयज़ बेचा करती थी। उनके इस खुलासे से घर के सभी लोगों में हड़कंप मच गया, क्योंकि वो अपनी बात कई बार दोहराती नजर आईं, जिससे माहौल तनाव वाला हो गया।
तान्या समझ गईं कि उनके बारे में बात हो रही
वहीं दूसरी तरफ तान्या नीलम गिरी के साथ लिविंग एरिया में बैठी थीं। उन्हें तुरंत एहसास हो गया कि मालती उनके बारे में ही बात कर रही हैं। उन्होंने शहबाज और नेहल से पूछा कि वहां वो क्या कहा रही हैं। हालांकि, कुनिका ने तान्या से मालती से सीधे बात करने को कहा और कहा कि वह दूसरों को भेजने के बजाय वो खुद के लिए खड़ी हों।
साफ-साफ कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कोई बिजनेस नहीं किया
बाद में, जब नेहल और गौरव ने तान्या से उनके बिजनेस के बारे में पूछताछ की तो उन्होंने मालती के सभी दावों को गलत बताया। तान्या अपनी बात पर अड़ी रहीं और साफ-साफ कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कोई बिजनेस नहीं किया।
अभिषेक बजाज ने कहा- तान्या एक संस्कारी लड़की लगती हैं
नेहल और कुनिका ने कहा, 'तान्या जो भी करती हैं, वह उसकी पर्सनल चॉइस है। अगर वह ऐसा करती भी है, तो यह उसकी जिंदगी है। किसी को भी उसे जज करने का अधिकार नहीं है।' हालांकि मालती यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने आगे तंज कसते हुए तान्या पर 'सती सावित्री' बनने का आरोप लगाया। उन्होंने अभिषेक बजाज से उनकी राय पूछी तो उन्होंने जवाब दिया कि तान्या एक संस्कारी लड़की लगती हैं, जो हमेशा साड़ी पहनती हैं। मालती ने तीखे शब्दों में जवाब देते हुए कहा, 'वह खुद को जिस तरह पेश करती हैं, वह बिल्कुल अलग है। घरवाले उसका सिर्फ एक ही रूप जानते हैं।'
'तान्या ने बिना ब्लाउज के पेटीकोट पहना था'
अपनी बात जारी रखते हुए, मालती ने कहा कि मिनी स्कर्ट में भी वीडियो हैं इसके। उन्होंने हाल ही के एक रील का भी जिक्र किया जिसमें तान्या ने बिना ब्लाउज के पेटीकोट पहना था। उनके इस कॉमेंट ने सभी को हैरान कर दिया और 'बिग बॉस 19' के घर में एक और शो में एक धमाके के लिए बम तैयार कर डाला है।

You may also like
जैसलमेर बस अग्निकांड: ओमाराम ने तोड़ा दम, दर्दनाक हादसे में 26वें परिवार की भी उजड़ गई दिवाली, जानिए
गोवर्धन असरानी, आप ऊपर वाले को भी हंसा ही रहे होंगे!
दिल्ली एनसीआर में बढ़ा प्रदूषण का स्तर, एक्यूआई 400 के पार –
वाराणसी: मंडुआडीह के भेला मेले में उमड़ी भीड़,जंगली फल भेला और कैथ की जमकर खरीदारी
तीस जोड़ी ट्रेनें मुरादाबाद मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए जा रही हैं : डीआरएम