मुंबई: महिला वर्ल्ड कप 2025 का 21वां मैच बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेला गया। यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहा। बांग्लादेश की पूरी तरह से मैच पर पकड़ थी। लेकिन, सिर्फ 9 बॉल में पूरा खेल बदल गया। 49वें ओवर की चौथी बॉल पर 193 रन के स्कोर पर बांग्लादेश का पांचवां विकेट गिरा। इसके बाद विकेट गिरती गई और 50वें ओवर की चौथी बॉल तक बांग्लादेश के 194 रन के स्कोर पर 9 विकेट गिर गए। ऐसे में श्रीलंका सिर्फ 7 रन से मैच जीत गई। इसी के साथ बांग्लादेश महिला वर्ल्ड कप से बाहर हो गई।
बांग्लादेश 50 ओवर में 195 रन बना पाई
श्रीलंका 48.4 ओवर में 202 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। बांग्लादेश को 203 रन का टारगेट था। लेकिन, वे 50 ओवर में 9 विकेट पर 195 रन ही बना पाई। बांग्लादेश के मुट्ठी में मैच था। लेकिन, आखिरी 2 ओवर में सब कुछ बदल गया। बांग्लादेश के लिए सर्वाधिक 77 रन निगार सुल्ताना ने बनाए। 64 रन बनाकर शरमिन अख्तर नाबाद रहीं। श्रीलंका के लिए कप्तान चमारी अटापट्टू ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। 2 विकेट सुगंदिकी कुमारी को मिले। 1 विकेट उदेशिका प्रबोधनी ने लिए।
कुछ ऐसी रही थी श्रीलंका की पारी
मुंबई के डॉक्टर डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा हसिनी परेरा ने 85 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 13 चौके और 1 छक्का लगाया। निलाकशी डी सिल्वा ने 37 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए शोरना अख्तर ने 27 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट लिए। 2 विकेट राबिया खातून ने लिए। 1-1 विकेट मारूफा अख्तर, निशिता अख्तर निशी, नाहिदा अख्तर ने लिया।
श्रीलंका की यह टूर्नामेंट में पहली जीत थी। अब भी श्रीलंका सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर सकती है। श्रीलंका के इस वक्त 4 अंक हैं और वह छठे स्थान पर हैं।

You may also like
PM Kisan New List 2025: किसानों के लिए खुशखबरी! नई लिस्ट जारी, जल्दी चेक करें अपना नाम
सोने को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणीः 2026 में क्या होगा रेट, सुनकर फट जायेगा कलेजा!
प्रसिद्ध हास्य अभिनेता गोवर्धन असरानी का निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर
दिल्ली के संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में भीषण आग, दमकल की 26 गाड़ियां मौके पर
UP: भाभी ने ही काटा था देवर का प्राइवेट पार्ट, लेकिन कारण जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान