सोनू राणा, गुड़गांव : वजीरपुर के सिद्धार्थ एन्क्लेव में मंगलवार दोपहर एक मां अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ सिग्नेचर टावर की सातवीं मंजिल से कूद गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शर्मिला और उसके बेटे युवान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। सेक्टर 10 थाना पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।
पुलिस ने क्या बताया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर सेक्टर 93 चौकी पुलिस को जानकारी मिली थी कि एक महिला बच्चे के साथ कूद गई है। दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। जांच के दौरान पता लगा कि शर्मीला पारस अस्पताल में नर्स थीं और उनके पति रोहित यादव जूस बेचने का काम करता है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका कि सरमीता ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और सुबूत इकट्ठा किए।
चार साल पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार रोहित और शर्मिला की करीब चार वर्ष पहले शादी हुई थी। बीते कुछ समय से दोनों के बीच में झगड़ा चल रहा था। इस वजह से वह काफी परेशान चल रही थी। इसी के चलते उन्होंने कूदकर जान दे दी। बुधवार देर शाम तक मायके और ससुराल पक्ष के बीच बातचीत चल रही थी, लेकिन कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई।
कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
जांच अधिकारी जगदीश के अनुसार, महिला के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। महिला के मायके वालों ने अभी कोई शिकायत नहीं दी है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उनकी सहमति के बाद ही शवों का पोस्टमार्टम होगा। अगर मायके वाले शिकायत देते हैं तो उसी आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है, लेकिन सही कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा।

You may also like
गले में दोनो तरफ टॉन्सिल ने गोल-गोल गोटियाँ बना दी दर्द` बहुत होता है तो अपनाएँ ये अद्भुत उपाय जरूर पढ़े
बारिश के मौसम में साँपों को रखना है घर से दूर?` तो करें इस चीज़ का छिड़काव, कौसों दूर भागेंगे सांप
केवल 80 रुपए से बनाया 800 करोड़ का कारोबार जानिए कैसे` हुआ यह करिश्मा
सिवनीः 10 घंटे में पुलिस ने ढूंढ निकाली लापता 7 साल की बच्ची
जबलपुर : स्मार्ट मीटर से घर में लगी आग, दो लाख का नुकसान