Next Story
Newszop

कौन से हैं वो तीन देश, जिन्होंने दिया था पाकिस्तान का साथ? पीएम मोदी ने लोकसभा में बताया

Send Push
नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को संसद में ऑपरेशन सिंदूर चर्चा के दौरान कहा कि भारत आतंकवाद और परमाणु हथियारों की धमकी से नहीं डरेगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जवाब भारत ने सिर्फ 22 मिनट में दिया। उन्होंने उन तीन देशों के बारे में भी बताया जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान का साथ दिया। ये देश तुर्किए, अजरबैजान और चीन थे। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से भारत को समर्थन मिला, सिर्फ इन तीन देशों ने पाकिस्तान का साथ दिया।



पीएम मोदी ने संसद में साफ कहा कि भारत आतंकवाद के आगे नहीं झुकेगा। पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने कैसे सिर्फ 22 मिनट में हमलावरों को मार गिराया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के कई देशों ने भारत का समर्थन किया। किसी ने भी भारत को अपनी सुरक्षा के लिए कार्रवाई करने से नहीं रोका।

image 193 देशों में से सिर्फ 3 देश ही पाकिस्तान के साथ खड़े थे-पीएमपीएम मोदी ने अपने भाषण में उन तीन देशों का जिक्र किया जिन्होंने पाकिस्तान का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि 193 देशों में से सिर्फ 3 देश ही पाकिस्तान के साथ खड़े थे। पीएम मोदी ने बताया कि QUAD और BRICS जैसे संगठनों ने भी भारत का समर्थन किया। आइए जानते हैं कि वे तीन देश कौन से हैं और उन्होंने क्या कहा था।

image

पहला देश है तुर्किए। पहलगाम हमले के बाद तुर्किए ने लगातार पाकिस्तान का साथ दिया। पाकिस्तान ने भारत पर हमला करने के लिए जो ड्रोन इस्तेमाल किए, वे तुर्किए ने ही दिए थे। तुर्किए के इस रवैये से भारत में लोगों ने बहुत विरोध किया और तुर्किए के सामान का बहिष्कार किया। पिछले कई सालों से तुर्किए कश्मीर के मुद्दे पर भी पाकिस्तान का समर्थन करता रहा है।

अजरबैजान पाकिस्तान के साथ खड़ा रहादूसरा देश है अजरबैजान। ऑपरेशन सिंदूर के बाद अजरबैजान भी पाकिस्तान का दोस्त बना रहा। यह देश भारत से लगभग 2900 किलोमीटर दूर है। यह ईरान का पड़ोसी है और सोवियत संघ के टूटने के बाद बना था। जब भारत ने पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारा, तो अजरबैजान ने पाकिस्तान को सहारा दिया। अजरबैजान ने भारत के हमले की निंदा की और कहा कि वह पाकिस्तान के साथ खड़ा है।



तीसरा देश है चीन। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान चीन ने पाकिस्तान का साथ दिया। जब भारत ने पाकिस्तान में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की, तो पाकिस्तान ने चीन से मदद मांगी। चीन ने पाकिस्तान को खुफिया जानकारी, हथियार और मदद दी। भारतीय सेना ने बताया कि भारत एक नहीं, बल्कि तीन दुश्मनों से लड़ रहा था। सेना ने कहा कि चीन ने पाकिस्तान को लाइव डेटा दिया था।

Loving Newspoint? Download the app now