Top News
Next Story
Newszop

Mata Devalaya Yatra: 250 गांवों का भ्रमण करने निकले डोंगरगांव विधायक, शुरू की माता देवालय यात्रा, जानें क्या है खास

Send Push
रायपुर: डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू ने एक अनोखी पहल की है। उन्होंने पूरे विधानसभा क्षेत्र के ढाई सौ गांवों में माता देवालय यात्रा शुरू की है। इस यात्रा का उद्देश्य प्राचीन और पौराणिक संस्कृति को लोगों तक पहुंचाना और देवी-देवताओं के प्रति आस्था और श्रद्धा जगाना है।यह यात्रा 17 अक्टूबर को डोंगरगांव के शीतला मंदिर से शुरू हुई। पहले दिन यात्रा नगर के फौव्वारा चौक, चंडी मंदिर, मेन रोड, थाना रोड होते हुए किलापारा स्थित शीतला मंदिर पहुंची। इसके बाद बरगांव, गुंगेरी, नवागांव, जामसरार होते हुए मनेरी में पहले दिन की यात्रा का समापन हुआ।इस यात्रा में दुर्ग जिले की प्रसिद्ध कुंवारी माता भी शामिल हुईं। प्रसिद्ध गायक पं. विवेक शर्मा ने अपनी प्रस्तुति दी। विभिन्न जस मंडलियों और सुसज्जित झांकियों ने भी लोगों का मन मोहा। देवालयों का किया जाएगा जीर्णोद्धार विधायक दलेश्वर साहू ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य पूरी तरह से धार्मिक है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से लोगों को ग्राम क्षेत्र में स्थित देवी देवताओं की जानकारी मिलेगी। उन्होंने आगे बताया कि अंचल के जीर्ण-शीर्ण देवालयों के जीर्णोद्धार की दिशा में भी सार्थक प्रयास किए जाएंगे। आकर्षक झांकियां हुई शामिलइस यात्रा में अनेक प्रकार की झांकियां, जस मंडलियां, भजन गायक और संगीतकार शामिल हैं। यात्रा का आयोजन पूरी भव्यता के साथ किया जा रहा है। स्थानीय लोगों में दिखा उत्साहस्थानीय लोगों में इस यात्रा को लेकर काफी उत्साह है। लोगों का मानना है कि इससे धार्मिक भावनाओं का विकास होगा और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
Loving Newspoint? Download the app now