वॉशिंगटन: कंबोडिया और थाईलैंड के बीच चल रहे संघर्ष के तेज होने के बीच अमेरिका ने इसे रोकने के लिए दखल दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कंबोडिया और थाईलैंड के नेताओं के बात करते हुए युद्धविराम की तरफ जाने के लिए कहा है। ट्रंप ने बताया है कि इस मुद्दे पर उन्होंने कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट से बात की है और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई से भी बात कर रहे हैं। उन्होंने युद्ध करने वाले देश से व्यापार ना करने की बात कही है।
डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार शाम अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, 'मैंने कंबोडिया के पीएम से थाईलैंड के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए कहा है। मैं थाईलैंड के कार्यवाहक पीएम फुमथम वेचायाचाई से भी सीजफायर पर सहमत होने का अनुरोध करूंगा।हम दोनों देशों के साथ व्यापार समझौतों पर वार्ता कर रहे हैं। मैं साफ कर दूं कि अगर कोई देश युद्ध कर रहा है तो हम उसके साथ समझौता नहीं करते हैं। मैंने उन्हें यह बात बता दी है।'
मुझे भारत-पाक की याद आई: ट्रंपडोनाल्ड ट्रंप ने कंबोडिया और थाईलैंड की लड़ाई रुकवाने की अपनी कोशिश पर कहा, 'मैं एक जटिल स्थिति को सरल बनाने में लगा हूं। इस युद्ध में कई लोग मारे जा रहे हैं। यह मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष की याद दिलाता है, जो सफलतापूर्वक रुक गया था।' ट्रंप बार-बार ये कहते रहे हैं कि भारत और पाकिस्तान में मई में हुए संघर्ष को उन्होंने रुकवाया था। हालांकि भारत ने इसे ट्रंप के दावे को अहमियत नहीं दी है और उनके दावे को नकार दिया है।
अमेरिका के लिए थाईलैंड पारस्परिक रक्षा संधि के तहत एक दीर्घकालिक सहयोगी रहा है है। खासतौर से दक्षिण पूर्व एशिया में प्रभाव के लिए अमेरिका को थाईलैंड की जरूरत है। ऐसे में थाईलैंड में अस्थिरता को रोकना अमेरिका के लिए महत्वपूर्ण है। ऐसे में अमेरिका सीजफायर के लिए आगे आया है। कुछ एक्सपर्ट का मानना है कि अमेरिका इससे आगे बढ़ते हुए सैन्य या राजनयिक हस्तक्षेप तक भी जा सकता है।
Video

You may also like
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने की भिखारी ठाकुर को भारत रत्न दिलाने की मांग
सफाई कर्मचारी आयोग के गठन से कर्मचारियों को लाभ होगा : उपेंद्र कुशवाहा
जन्मदिन विशेष : सरदार तरलोचन सिंह, सिख धर्म, पंजाबी भाषा और समाज सेवा के समर्पित प्रहरी
धनुष ने एक्टिंग स्कूल से बचने के लिए रखा था उपवास, लेकिन बन गए सुपरस्टार!
ट्रेन में सरेआमˈ लड़की ने किया इतना गंदा काम सब देखते रहे किसी ने नहीं रोका देखें Video