Entertainment
Next Story
Newszop

मैं पछतावे में नहीं, कोई मलाल नहीं... मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद पहली बार तोड़ी चुप्पी

Send Push
कुछ दिन पहले मलाइका अरोड़ा ने अपने पिता अनिल मेहता को खो दिया, जिसके बाद वह गुमसुम हो गई थीं और काम से भी दूरी बना ली थी। उनके पिता ने घर की बालकनी से कूदकर सुसाइड कर लिया था। हालांकि, अब मलाइका काम पर वापस लौट आई हैं। वापसी के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने पछतावे और अपनी चॉइसेस को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिससे लोगों को लग रहा है कि एक्ट्रेस का इशारा अर्जुन कपूर की तरफ है। कुछ समय पहले ऐसी खबरें आई थीं कि Malaika Arora और Arjun Kapoor का ब्रेकअप हो गया है। दोनों ने इस पर खुलकर तो कुछ नहीं कहा, पर वो सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते रहे। अब मलाइका ने अपने फैसलों और पसंद पर बात की है। मलाइका बोलीं- पछतावे के बिना जी रहीमलाइका ने 'ग्लोबल स्पा मैगजीन' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'मेरा मानना है कि पर्सनली और प्रोफेशनली मैंने जो भी चुनाव किया है, उसने मेरे जीवन को आकार दिया है और उसका कारण है। मैं बिना किसी पछतावे के जी रही हूं और खुद को भाग्यशाली महसूस करती हूं कि चीजें वैसे ही सामने आ रही हैं जैसी वो थीं।' image मलाइका और अर्जुन का कब हुआ ब्रेकअप?मलाइका और अर्जुन का कथित तौर पर इस साल की शुरुआत में ब्रेकअप हो गया था। फैंस उस वक्त परेशान हो गए थे, जब मलाइका, अर्जुन कपूर की बर्थडे पार्टी में नहीं पहुंची थीं। यही नहीं, उन्होंने एक्टर को सोशल मीडिया पर भी बर्थडे विश नहीं किया था। बाद में अर्जुन कपूर और मलाइका एक इवेंट में नजर आए थे। पर यहां मलाइका ने अर्जुन को इग्नोर किया। वह उन्हें कुछ बोले बिना ही उनके सामने से निकल गईं।
Loving Newspoint? Download the app now