Entertainment
Next Story
Newszop

गलतफहमी की भेंट चढ़ गया था साधना और बबीता का रिश्ता, बहन ही बन गई बहन की दुश्मन, बोलचाल हो गई थी बंद

Send Push
एक समय पर जहां नीतू कपूर और बबीता के बीच मनमुटाव थे और दोनों देवरानी-जेठानी आपस में बात नहीं करती थीं, उसी तरह कपूर खानदान की दो बहनों के बीच भी तगड़ा मनमुटाव था। ये थीं बबीता और साधना। जी हां, साधना रिश्ते में बबीता की चचेरी बहन लगी थीं। लेकिन इनके बीच मनमुटाव और मतभेद की खाई इतनी गहरी हो गई थी कि आपस में बोलचाल भी बंद कर दी थी। यहां तक कि साधना का निधन हुआ, तो बबीता और उनकी बेटियां-करिश्मा और करीना उन्हें अंतिम विदाई देने तक नहीं पहुंची थीं। 'थ्रोबैक थर्सडे' सीरीज में इसी के बारे में बता रहे हैं।साधना और बबीता के बीच झगड़ा तब शुरू हुआ था, जब बबीता का अफेयर रणधीर कपूर के साथ चल रहा था। राज कपूर को जब बेटे रणधीर और बबीता के अफेयर के बारे में पता चला, तो वह साधना के पास गए थे। उन्होंने साधना से कहा था कि तुम्हारी बहन कपूर खानदान की बहू बनने का सपना देख रही है। यह बात सुनकर साधना हैरान थीं। उन्हें जरा भी इसका अंदाजा नहीं था। हालांकि उन्होंने फिर भी बहन बबीता का पक्ष लिया और रणधीर संग उनके रिश्ते को सही ठहराया। image इस बात पर हुई थी साधना और बबीता की लड़ाई, बहन ही बहन की बनी दुश्मनउन दिनों कपूर खानदान की कोई भी बहू-बेटी फिल्मों में काम नहीं करती थी। शादी के बाद बहुओं को घर-बार ही संभालना पड़ा। राज कपूर चाहते थे कि खानदान की यह परंपरा आगे भी कायम रहे। लेकिन बबीता को लगा कि बहन साधना ने उनके और रणधीर के खिलाफ राज कपूर को भड़काया है। वो नहीं चाहतीं कि बबीता शादी के बाद काम करें। इसी की वजह से साधना और बबीता के बीच झगड़ा शुरू हो गया। image साधना को फिल्मों से निकलवाया, बबीता संग बातचीत बंद हो गईदूसरा वाकया जब हुआ तो उसने साधना और बबीता की लड़ाई की आग में घी डालने का काम किया। रिपोर्ट्स् के मुताबिक, बबीता ने साधना को कई फिल्मों से निकलवा दिया। साधना बुरी तरह टूट गईं। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि खुद की ही बहन उनके साथ ऐसा कुछ कर सकती है। खैर, जैसे-तैसे बबीता और रणधीर की शादी हो गई। शादी के बाद बबीता ने कपूर खानदान की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए फिल्मों में काम करना भी बंद कर दिया। लेकिन उनके मन में साधना के लिए जहर भर गया। image हाय हैलो तक नहीं बोलती थींवह साधना को किसी न किसी मौके पर टारगेट करती रहीं। नौबत यहां तक आ गई कि साधना और बबीता की बातचीत बंद हो गई। दोनों एक-दूसरे को फूटी आंख तक नहीं सुहाती थीं। यहां तक कि आमने-सामने आने पर एक-दूसरे को हाय-हैलो तक नहीं बोलती थीं। बबीता के लिए यह बोली थीं साधनाइस बारे में साधना ने साल 2013 में 'ईटाइम्स' को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'मैं बबीता के टच में नहीं हूं। हमारे बीच पारिवारिक मसला है। हम कभी आमने-सामने आती या टकराती भी हैं, तो बात नहीं करतीं।' साधना की मौत पर आखिरी विदाई देने भी नहीं पहुंची थीं बबीताबबीता और साधना के बीच लड़ाई किस कदर गहरी थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि साल 2018 में जब साधना का निधन हुआ, तो उनके अंतिम दर्शन को न तो बबीता पहुंचीं, और ना ही उनकी बेटियां-करिश्मा और करीना।
Loving Newspoint? Download the app now