Entertainment
Next Story
Newszop

प्रियंका चोपड़ा बहन मन्रारा पर पड़ीं भारी, एक्ट्रेस का स्टनिंग अंदाज देख बोले फैंस- इसे कहते हैं बिजली गिराना

Send Push
'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा हाल ही इंडिया आईं और 17 अक्टूबर को उन्होंने एक इवेंट में अपनी स्टनिंग एंट्री से सबके होश उड़ा दिए। सिल्वर कलर के आउटफिट में जब प्रियंका ने अपनी अदाएं बिखरते हुए एंट्री की, तो सीटियां बजने लगीं। फैंस 'पीसी पीसी' चिल्लाने लगे। प्रियंका के साथ-साथ कजन मन्नारा चोपड़ा भी नजर आईं और वह भी काफी ग्लैमरस लग रही थीं। लेकिन स्टाइल और अदाओं में प्रियंका चोपड़ा उन्हें मात दे गईं। मालूम हो कि प्रियंका एक ब्रांड के इवेंट में शामिल होने इंडिया आई हैं। वह दो दिन के लिए अभी यहीं हैं।सोशल मीडिया पर Priyanka Chopra और मन्नारा के कई वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं, जिनपर फैंस के काफी कमेंट आ रहे हैं। प्रियंका ने जिस तरह इवेंट में पहुंचकर अपने हुस्न की बिजलियां गिराईं, वह देख फैंस हैरान रह गए। वहीं मन्नारा ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत लग रही थीं। पर उनका चार्म बहन प्रियंका के आगे एकदम फीका पड़ गया। image image प्रियंका के आगे फीकी पड़ीं मन्नारा चोपड़ालेकिन प्रियंका अपने किलर और स्टाइलिश अंदाज से फैंस का दिल जीत ले गईं। एक वीडियो पर एक फैन ने लिखा, 'प्रियंका जानती हैं कि कैसे छा जाना है।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'वाऊ, कितनी गॉर्जियस लग रही है हमारी जंगली बिल्ली।' एक और फैन ने लिखा, 'प्रियंका जैसा कोई नहीं। हमारी देसी गर्ल।' एक अन्य ने लिखा, 'इसे कहते हैं बिजली गिराना।'
प्रियंका ने फैन की शर्ट पर दिया ऑटोग्राफ, जीता दिलइस इवेंट में प्रियंका ने तब सबका दिल जीत लिया, जब उन्होंने एक फैन की शर्ट पर ऑटोग्राफ दिया। ऑटोग्राफ पाकर फैन की खुशी का ठिकाना नहीं था, और इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रियंका चोपड़ा के प्रोजेक्ट्सप्रोफेशनल फ्रंट की बात करें, तो प्रियंका अभी 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन की शूटिंग कर रही थीं, पर ब्रेक लेकर इंडिया आई हैं। वह मराठी फिल्म 'पाणी' भी प्रोड्यूस कर रही हैं।
Loving Newspoint? Download the app now