नई दिल्ली: जापान दुनिया की चौथी बड़ी इकॉनमी है। यह एशिया का पहला देश है जो विकसित देशों की लिस्ट में आया था। कभी चीन भी जापान का गुलाम हुआ करता था। लेकिन पिछले कुछ साल से जापान में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ी है। पिछले साल देश में बुजुर्गों यानी 65 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी 3.625 करोड़ पहुंच गई जो देश की कुल जनसंख्या का करीब 29.3 फीसदी है। इनमें से 2.053 करोड़ महिलाएं और 1.572 करोड़ पुरुष हैं। देश में बुजुर्गों की आबादी किस कदर बढ़ रही है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वहां बच्चों से ज्यादा बुजुर्गों के डायपर बिकते हैं। सरकारी आंकड़ों देश में 91.4 लाख बुजुर्ग नौकरी कर रहे हैं। यानी जापान में हर सात वर्कर्स में से एक बुजुर्ग है।जापान में बुजुर्गों की आबादी बढ़ रही है लेकिन कुल आबादी में गिरावट आ रही है। पिछले साल वहां लगातार 13वें वर्ष आबादी में गिरावट आई। पिछले साल वहां की आबादी में 595,000 की गिरावट रही। साल 2008 में देश की आबादी 12.80 करोड़ थी जो साल 2024 में घटकर 12.37 करोड़ रह गई। कामकाजी लोगों की घटती आबादी का असर देश की इकॉनमी पर भी पड़ रहा है। बुजुर्गों के लिए हेल्थकेयर और वेलफेयर की लागत बढ़ती जा रही है। माना जा रहा है कि 2040 तक देश में बुजुर्गों की आबादी 34.8 फीसदी पहुंच जाएगी और तब वहां 1.1 करोड़ से ज्यादा वर्कर्स की शॉर्टेज होगी। विदेशी कामगारजापान में अक्टूबर 2024 तक विदेशी कामगारों की संख्या रेकॉर्ड 23 लाख पहुंच गई। एक साल में इसमें 12.4% की बढ़ोतरी हुई है। देश में वर्कर्स की कमी को दूर करने के लिए जापानी कंपनियां विदेशी कामगारों को काम पर रख रही हैं। जापान में काम करने वाले विदेशी कामगारों में सबसे ज्यादा वियतनाम के हैं। जापान में वियतनामी कामगारों की संख्या करीब 570,000 है जो कुल विदेश कामगारों की संख्या का करीब 24.8% है। इसके बाद चीन (400,000) और फिलीपींस (240,000) का नंबर है। हाल में वहां म्यांमार, इंडोनेशिया और श्रीलंका से जाने वाले कामकारों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
You may also like
ये है बेहद अनोखा मंदिर, जहां भक्त चढ़ाते हैं भगवान पर बीड़ी, नहीं तो हो जाता है अमंगल ∘∘
UP Board Result 2025: How to Check Your Class 10, 12 Result by Roll Number
इन 4 आदतों वाली लड़कियों बनती हैं बेकार पत्नियां, कर देती हैं घर और परिवार को बर्बाद ∘∘
एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर 'ध्रुव' की उड़ान पर तीन माह से रोक, सैन्य अभियान प्रभावित
(अपडेट) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 अप्रैल रात पहुंचेंगे जयपुर, चार दिन रुकेंगे